मेरी शादी 2 मई 2014 हुईं साल रिश्ता सही चल


सवाल

मेरी शादी 2 मई 2014 में हुईं एक साल तक रिश्ता सही चला इसके बाद थोड़ी बहुत छोटी छोटी बातों को लेकर कोई न कोई हमारी पत्नी झगड़ा करती रही एक दो बार ससुराल से शिकायतें भी किया कुछ उसके पिताजी ने कागज़ बनाया हमसे सिंगनेचर भी करवाया कुछ हद तक मामला शांत हुआ शादी के तीन साल बाद जब हमारी पत्नी प्रेगनेंट हुई तो उसका देख भाल सही से किया डॉक्टर के पास भी ईलाज करवाया एक दिन दुसरे घर से लड़ाई झगडा करके कुआं में कूदने चली गईं और उस समय प्रेगनेंट थीं जब में ससुराल वालो को जानकारी दी तो समझा बुझाकर अपने पास ले गया वहां जने के बाद बच्ची होने के बाद चुपके से 498A का झूठा केस कर दिया इसके बाद भी हलोग बच्ची को और अपने पत्नी को घर ले आए और केस कंपर्माइज किया इसके बाद केस खत्म किया और 20 दिन के अंदर फिर कुआं में डूबने के लिए घर से निकल गई बार बार आत्महत्या करने की कोशिश करती है हम क्या करे कानून भी सही इंसाफ नहीं करता है किसके पास जाए मेरे घर वालो को जीना हराम कर दिया है हमारी नौकरी भी का सकती है में क्या करू बहुत मेरा सास ससुर भी बहुत बदमाश है में क्या करू कैसे बचू झूठी चीज़ों से बहुत डिप्रेशन में क्याकरू

उत्तर (2)


69 votes

नमस्कार ,

आपको अपने पास के पुलिस थाने में जाकर अपनी पत्नी की बार बार आत्महत्या करने की प्रवृत्ति के बारे में एक शिकायत दर्ज करवानी चाहिए और यह लिखवाना चाहिए कि उनकी इस हरकत से आपके घर पर दहशत का माहौल रहता है और आपको यह डर है कि उनकी इन आदतों की वजह से आपके छोटे बच्चे पर भी असर पड़ेगा या उसकी जान को भी खतरा हो सकता है . उसके उपरांत अपने पास के न्यायालय में जाकर एक अच्छे वकील से संपर्क करना चाहिए और जैसे आपके ससुर जी ने कागज बनाकर उस पर साइन करवाए थे वैसे ही आपको भी एक दस्तावेज़ बनवाना चाहिए की यदि आपकी पत्नी को कुछ होता है उनकी इन हरकतों की वजह से तो उसकी जिम्मेदार को स्वयं होंगे .

धन्यवाद


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में सिविल वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी सिविल वकीलों से सलाह पाए


सिविल कानून से संबंधित अन्य प्रश्न