मेरी बहन सगाई साल 2018 जून लड़के वालों दह


सवाल

मेरी बहन की सगाई इसी साल 2018 के जून में हुई थी बाद में लड़के वालों का दहेज के ऊपर बहुत प्रेशर होने लगा लोगों ने अपनी तरफ से रिश्ता तोड़ दिया लोगों ने उपहार स्वरूप उनको डेढ़ लाख रुपए नगद और जो सामान होता है वह सब दिया कुल 300000 रुपए का है मुझे मेरा पैसा वापस कैसे मिलेगा मुझे एक लीगल नोटिस भेजना है प्लीज कृपया समझाइए

उत्तर (2)


310 votes

अगर किसी भी तरह के विवाह के संबंध के जुड़ने में या जुड़ने के बाद दहेज का दबाव डाला जाता है तो यह कानूनी अपराध है.
ऐसी किसी भी स्थिति में आप सबसे पहले अपने नजदीकी थाने में जाकर दहेज दबाव की शिकायत दर्ज कराएं .
आपने जो भी सामान या पैसे उन्हें दिए होंगे उन्हें आप को लौटाने पड़ेंगे अगर वह ऐसा करने से मना करते हैं तो थाना अधिकारी की मदद ले . पुलिस द्वारा मदद ना मिलने पर आप किसी वकील द्वारा उनके खिलाफ मुकदमा भी दायर कर सकते हैं .


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में सिविल वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी सिविल वकीलों से सलाह पाए


सिविल कानून से संबंधित अन्य प्रश्न