मेरी पत्नी 2018 अंगणबाडी बहाली मेधा सूची


सवाल

मेरी पत्नी का 2018 के अंगणबाडी के बहाली के लिए मेधा सूची में टॉप पर थी(अति पिछड़ा जाती का कोई उमीदवार नहीं था:शिवाय मेरी पत्नी के)।लेकिन गांव में यादव जाती का वर्चस्व है।इसलिए वो किसी भी हाल में मेरी पत्नी का नहीं होने दे रहे है । अधिकारियों को जान से मारने की धमकी देकर,नेताओ से फोन करवाकर नहीं होने दे रहे थे/है। पर हमने हिम्मत नहीं हारी।और कोर्ट में केस कर दिया जिसका फैसला हमारे पक्ष में आ रहा था ।इससे वो लोग मुझसे चिढ़कर थाने में दरोगा से मिलकर,पैसे खिलाकर मुझे झूठे धारा 107&116 में फंसा दिया था।पर मैंने एसडीओ से मिलकर ,अपने सांसद महोदय से कंप्लेन देकर ,बोंड भरकर उस मैटर से मुक्ति पा लिया था।पर पुनः वो यादव लोगो ने दशहरा में शांति भंग करनेवाले लोगो के सूची में डालकर पुनः धारा 107&116 में दरोगा से मिलकर ,पैसे खिलाकर मेरा नाम लिखवा दिया है।अब मै क्या करू? अचरज की बात ये है कि पिछली बार और अब भी जब मेरा नाम डाला गया है ,तब मै बिहार में नहीं हूं,।मै अभी दिल्ली में हूं।अब मै क्या करू??

उत्तर (2)


211 votes

माननीय जी आप माननीय न्यायालय में जाइए बारे में पूरी रिपोर्ट लिखवा दीजिए तथा पुराने कीसिस और आप के खिलाफ जो पुरानी कंप्लेन हुई है उसकी रिपोर्ट पेश कीजिए या नियर बाय डीजे डीजे कोर्ट एक परिवाद और एक एप्लीकेशन दे सकते हैं


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में सिविल वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी सिविल वकीलों से सलाह पाए


सिविल कानून से संबंधित अन्य प्रश्न