मेरा ससुर सरकारी शिक्षक नौकरी मर्जी ल


सवाल

मेरा ससुर सरकारी शिक्षक नौकरी करते हुए अपनी मर्जी से लव मैरिज शादी की 1 बच्चे होने के बाद और दूसरा गर्भ में था तो अपनी माता पिता की मर्जी से समाज में शादी की लव मैरिज शादी की उस के 7 बच्चे हैं और जो समाज में शादी की उसके 5 बच्चे हैं समाज में शादी की उस पत्नी को पहला पत्नी का दर्जा दिया है नॉमिनी में लव मैरिज शादी वाली को नही दिया है अभी मेरे ससुर की डेट हो गया है तो उसकी नौकरी और पेंशन समाज में शादी की है उसे मिल रहा है तो लव मैरिज शादी की है उसके बच्चे और उसका क्या होगा

उत्तर (2)


320 votes

आपके प्रश्न के जवाब में विधिक सलाह है कि हिंदू विवाह अधिनियम के अंतर्गत जब तक की पहली शादी से तलाक नहीं हो जाता है तब तक दूसरी शादी जीरो मानी जाती है तथा दूसरी शादी का कोई भी मतलब नहीं है जबकि हिंदू उत्तराधिकार अधिनियम के अंतर्गत यदि दूसरी शादी से संतान का जन्म होता है तो संतान को उसका पूरा उत्तराधिकार मिलेगा अर्थात पिता की अर्जित संपत्ति के दो हिस्से लगेंगे जिसमें कि पहला हिस्सा पहली शादी का तथा दूसरा हिस्सा दूसरी शादी का . अर्थात पहली पत्नी के बच्चों को अपनी मां का तथा दूसरी पत्नी की संतानों को अपनी मां का .
जैसा कि आपने कहा है पेंशन के बारे में , इस विषय में कहना है कि नौकरी करने वाले व्यक्ति ने बच्चे को उस में नॉमिनी बनाया होगा उसी को पेंशन के सारे फायदे मिलेंगे


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में सिविल वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी सिविल वकीलों से सलाह पाए


सिविल कानून से संबंधित अन्य प्रश्न