मेरा विवाह 7 जुलाई 201 आर्य समाज था।जिसम


सवाल

मेरा विवाह 7 जुलाई 2019 में आर्य समाज में हुआ था।जिसमे गवाह प्रस्तुत थे। आर्य समाज के अध्यक्ष के कथनानुसार पति पत्नी के अलावा 2 दोनों पक्षों के गवाहों की अनिवार्यता ही बताई गई थी।मगर अब समस्या यह है कि नगर निगम वाले विवाह पंजीकरण के लिए माता पिता की उपस्थिति मांग रहे हैं।कृपया कर बताएं कि ऐसे विवाह में जिसमे माता पिता की बिना सहमति के विवाह हुआ है।उनकी उपस्थिति अथवा कोई भी उनसे सम्बंधित दस्तावेज विवाह पंजीकरण के लिए अनिवार्य है ? या फिर इस तरह का कोई कानून नहीं है ये नगर निगम की परेशान करने की अथवा किसी प्रकार के घूस लेने की साजिश है

उत्तर (2)


208 votes

विवाह हो जाने के पश्चात निगम में विवाह का पंजीकरण करवाने के लिए निर्धारित प्रक्रिया है पंजीयन अधिकारी से प्रक्रिया का प्रोफार्मा प्राप्त करें विवाह पंजीयन कराने के लिए 2 स्वतंत्र गवाहों की आवश्यकता होती है माता पिता के उपस्थिति अनिवार्य नहीं है ऐच्छिक है


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में सिविल वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी सिविल वकीलों से सलाह पाए


सिविल कानून से संबंधित अन्य प्रश्न