मूट कोर्ट क्या होता है
सवाल
उत्तर (1)
मूट कोर्ट एक वास्तविक अदालत का अनुकरण करने जैसा ही होता है, जहां विधि के छात्रों को वास्तविक अदालत में होने वाली कार्यवाही को उसी रूप में एक मॉडल की तरह समझाया जाता है, इसमें विधि के छात्र भाग लेते हैं, और वास्तविक अदालत की प्रक्रिया और उसकी गतिविधियों को सीखते हैं। इसमें पार्टियों के बीच एक काल्पनिक विवाद पर काल्पनिक सुनवाई और सबूत पेश किये जाते हैं, जिससे छात्रों को अदालतों की प्रक्रिया प्रयोगात्मक तरीके से समझ में आ सके। ज्यादातर, लॉ के स्कूलों में मूट कोर्ट आयोजित किए जाते हैं, जहां छात्रों से वकील और जज के रूप में कानून के क्षेत्र में अपने करियर को आगे बढ़ाने की उम्मीद की जाती है। इसलिए आवश्यक कौशल के विकास के साथ-साथ भविष्य के लिए प्रशिक्षित होने के लिए अभ्यास करने के लिए मूट कोर्ट में प्रशिक्षित कराया जाता है।
मूट कोर्ट क्या होती है?
मूट कोर्ट मूल रूप से एक वास्तविक अदालत की प्रतिकृति की होती है, जहां कानूनी कार्यवाही और परीक्षण होता है, और इस प्रकार इसे मॉक कोर्ट के रूप में भी जाना जा सकता है, जहां कानून की पढ़ाई करने वाले छात्र पेशेवर के रूप में कार्य करते हैं, और अपनी भूमिका के अनुसार सभी जिम्मेदारियों और कर्तव्यों को देखते हैं। मूट कोर्ट एक तरह से एक छात्र को एक उचित वकील के रूप में तैयार करता जाता है। यह विधि के छात्रों को व्यवहारिक ज्ञान देने के आधुनिक तरीकों में से एक है, जो उन्हें एक वास्तविक अदालत के समान काल्पनिक स्थिति में डालते हैं, और फिर इसमें एक तरफ की दो पक्ष काल्पनिक मामलों पर बहस करती हैं, और उचित काल्पनिक सबूत और गवाहों को पेश करती हैं। मूट कोर्ट, अब एक सबसे बड़ा और कुशल स्रोत है, जहाँ से विधि के छात्र प्रयोगात्मक रूप में शिक्षा प्राप्त करते हैं, और उन सभी गुणों और कौशलों को आत्मसात करते हैं, जो एक वकील की सर्वोच्च आवश्यकता होती है।
मूट कोर्ट में क्या - क्या होता है?
1. इसमें विधि के छात्रों द्वारा किसी काल्पनिक, विशिष्ट वाद या विषय को चुना जाता है, और फिर उसी वाद/ विषय में वाद विवाद होता है।
2. कुछ विधि के छात्रों के द्वारा अधिवक्ता, वादी प्रतिवादी और साक्षी की भूमिका निभाई जाती है, और वे न्यायालय के समक्ष आते है।
3. विधि के छात्रों में से ही एक कोई छात्र न्यायिक अधिकारी की भूमिका निभाता है, और न्यायालय की कार्यावाही को आगे बढ़ाता है।
4. छात्रों को सिविल केस में वाद पत्र तैयार करने, साक्षियों के परीक्षण एवं प्रतिपरीक्षण करने के साथ जिरह / बहस करने का भी मौका / अवसर होता है।
5. आपराधिक मामलो में परिवाद और आरोप पत्र तैयार करने का ज्ञान प्राप्त होता है,
6. न्यायालय में कैसे पेश होना होता है, कैसे केस दायर किया जाता है, और केस की शुरुआत कैसे करनी इसका भी ज्ञान होता है।
7. न्यायालय के समक्ष बोलने में जो संकोच और डर मन में होता है, वह मूट कोर्ट के जरिये समाप्त हो जाता है।
मूट कोर्ट से विधि के छात्रों को क्या सीखने को मिलता है?
1. न्यायालय में प्रस्तुत होना का ढंग।
2. अभिवचन का प्रारूप।
3. वादपत्र की विरचना।
4. लिखित कथन एवं इसका प्रारूप।
5. विचारण से पहले की तैयारी।
6. विचरण की कार्यावाही।
7. अभिवचन प्रस्तुत करने का ढंग।
8. न्यायालय की कार्यावाही और उससे सम्बंधित शिष्टाचार कैसा होना चाहिए।
9. न्यायालय में न्यायाधीश के समक्ष अपनी बात को प्रस्तुत करने का ढंग।
10. न्यायालयों में होने वाली विभिन्न कार्यवाहियों का ज्ञान।
11. जिरह व् बहस करने का ज्ञान और ढंग।
12. पक्षकारो और साथियों से किये जाने वाले व्यवहार का ढंग।
13. न्यायालय की गरिमा को बनाये रखने का ज्ञान।
14. व्यावसायिक शिष्टाचार का ज्ञान।
15. सुसंगत विधियों का ज्ञान।
16. अधिवक्ताओ की आचार संहिता आदि।
अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में सिविल वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।
सिविल कानून से संबंधित अन्य प्रश्न
- 4 mahine se kisi gear mard se chakr me Hai kuchh bolta hu to jhagra karti hai 28 ko maika me jakar bait gai kiya kare jindagi kharab kar rakhi hai isliye mujhe devos dene ki jaroorat hai bat bat me larti hai m
- जैसे मुझे विस्तृत में जानकारी चाहिए कि मैंने एक जमीन खरीदी है दो बहन हैं और उनके माता-पिता की मृत्यु हो गई है माताजी जब जिंदा थी और पिता मृत्यु हो गई यह बात है 2013 की जब कुल रकबा एक प्लॉट में 272 प्लॉट में 82 डिसमिल जमीन थी तो वहां पर एक बेटी को रजिस्ट्री कर दिया 41 डिसमिल जमीन उसके पति के नाम से और उसमें कहीं भी जिक्र नहीं है उसके बेटी के नाम का और एक बेटी से मैं बाकी 41 डिसमिल जमीन जो है उसमें से 14 डिसमिल जमीन खरीदी है और उन्होंने बाकी यह किस डेसिमल और 5 डेसिमल की जमीन की बिक्री किसी और दो खरीदार को कर दी अब यह जो बेटी है वह हमको धमकी दे रही है कि मैं कोर्ट में कैसे करूंगा क्योंकि इसमें मेरा हिस्सा बनेगा 41 डिसमिल में मेरा आधा हिस्सा है तो क्या यह संभव है क्या इसके कानूनी कर पाई हो सकती है
- सर मेरा एक्सीडेंट जनवरी 2026 20 तारीख को हुआ था और मैंने कंप्लेंट नहीं की थी जिस गाड़ी से मेरी गाड़ी टकराई उसमें कंप्लेंट कर दी है आप 7 महीने बाद कॉल आता है पुलिस वाले का की थाने आना पड़ेगा और गाड़ी की जमानत करानी पड़ेगी सर बताइए क्या करना चाहिए
- मेरा दोस्त मुझसे 10 हजार रूपये उधार ले गया मज़बूरी बता कर और अब दे नहीं रहा है करीबन एक महीना होने को है और वो पैसे मैंने किसी और से लेकर उसे दिए थे वो पैसे उसने शेयर मार्केट मै लगा दिए और अब बोल रहा है नहीं दूंगा तुम्हारे पैसे और जिससे मैंने उसको पैसे लेकर दिए है वो मुझे परेशान कर रहा है पैसे के लिए... कृपया थोड़ा मार्गदर्शन करें मुझे क्या करना चाहिए अब