मुझे व्यक्ति अनुराग उर्फ विनय रोज मैस


सवाल

मुझे एक व्यक्ति अनुराग उर्फ विनय रोज मैसेज के जरिये गाली व जान से मारने की धमकी देता है। इस परिस्थिति में मुझे क्या करना चाहिए अगर मैं उस से डर गया तो वो हमेशा के लिए नासूर बन जायेगा मेरे लिए। क्योंकि वह पहले भी हत्या के केस में जेल जा चुका है। और उसके पास पागलपन का प्रमाणपत्र है। ऐसा वो कहता है।

उत्तर (4)


90 votes

आपको उस व्यक्ति के खिलाफ, भारतीय दंड संहिता की धारा 294(अश्लील कार्य), 504(शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान करना) और 506(जान से मारने के लिये धमकाना) के अंतर्गत, प्रथम सूचना रिपोर्ट, अपने नजदीकी थाने में उसके फोन नंबर और व्यक्ति विवरण देते हुये पंजीकृत करानी चाहिये।

332 votes

You have to approach to the police station in this regard even if he is holding a certificate regarding his being insane you can block his number so that you can not receive his telephone calls and messages

138 votes

आपको विना डिस्टर्ब हुए , थाने में जाकर उस व्यक्ति की शिकायत दर्ज करानी चाहिए ।
क्योंकि वह व्यक्ति आपको मोबाइल के माध्यम से जान से मारने आदि की धमकी देता है और अपराध करता है , यदि वह पूर्व में भी किसी मामले में जेल जा चुका है अब तब तो आपकी शिकायत को आसानी से दर्ज कराया जा सकता है , यदि आपकी शिकायत थाने मे ना दर्ज हो पाय तब किसी अधिवक्ता के माध्यम से अदालत के द्वारा आप अपनी शिकायत दर्ज अवश्य कराएं , जहां तक उसके पागलपन के प्रमाण पत्र का सवाल है वह स्वयं पुलिस अधिकारी अन्वेषण के दौरान या न्यायालय अपनी जांच के दौरान उसकी सत्यता को परख लेगा ।


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में सिविल वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी सिविल वकीलों से सलाह पाए


सिविल कानून से संबंधित अन्य प्रश्न