मान जाय जमीन pl1 10 डि० pl2 10 डि० pl1 मकान बना pl 2


सवाल

मान लिया जाय कोई जमीन है एक plot1 10 डि० और plot2 10 डि०, plot1 में मकान बना है और plot 2 खाली जमीन है. दोनों का खतियान भी मेरे पूर्वज के नाम से है. अब कोई पडोसी जिसका हमारे परिवार से कोई लेना देना नहीं है, वो खाली जमीनP2 को हड़पने के नियत से आधा हिस्सा के लिए दोनोंplot पर टाइटल सूट दायर किया है. और सूट के आड़ में परेशान कर जबरदस्ती दखल करने की कोशिश कर रहा है जबकि सूट में अभी तक कोई आदेश नहीं आया है. अब क्या उसके सिर्फ सूट कोर्ट में दायर कर देने से मेरा दोनों plot पर से अधिकार खत्म हो गया है . क्या plot 1 में जो मकान बना है उसमें कुछ मरम्मत भी करवाना (plot2 की खाली जमीन पर अभी कुछ नहीं किया जा रहा) है तो सूट के चलते नहीं करवाया जा सकता. क्योंकि पड़ोसी बीच में ही विवाद खड़ा कर रहा है कि सूट चल रहा है कुछ नहीं करने देंगे जबकि मेरे द्वारा मरम्मत करने से उसे कोई भी क्षति नहीं हो रहा है. वह सूट की आड़ में ब्लैकमेल कर रहा है हमें भी हिस्सा मिलेगा तब ही कुछ करने देंगे क्या टाइटल सूट में ऐसा भी कोई नियम है कि किसी Plot पर सिर्फ सूट कर देने से जिसके नाम पर जमीन है उसका अधिकार शून्य हो जाता है

उत्तर (2)


319 votes

आपका प्रश्न सही है सिर्फ सूट दाखिल कर देने मात्र से कोई भी व्यक्ति किसी प्रॉपर्टी में दखल देने या उस प्रॉपर्टी का स्वामित्व प्राप्त नहीं कर लेता है आपके बताने से यह स्पष्ट है कि उक्त प्रॉपर्टी पर किसी भी प्रकार का कोई स्थगन आदेश नहीं प्राप्त किया गया है और ना ही उक्त प्रॉपर्टी पर अमुक व्यक्ति का कोई स्वत्व अधिकार है अतः आप अपनी प्रॉपर्टी को किसी भी प्रकार से भोग का अधिकार रखते हैं !
अन्य किसी जानकारी हेतु निसंकोच संपर्क करें!


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में सिविल वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी सिविल वकीलों से सलाह पाए


सिविल कानून से संबंधित अन्य प्रश्न