महोदय हमारे पडौसी अवैध निर्माण सम्बन


सवाल

महोदय, मेरा हमारे पडौसी से अवैध निर्माण के सम्बन्ध में प्रकरण चल रहा है और इसमें नगर विकास प्रन्यास उदयपुर व्दारा अवैध इमारत को ध्वस्त करने के आदेश 2015 में दिये थे। वर्तमान में इस पर संभागीय आयुक्त न्यायालय से स्थगन आदेश है। इस शिकायत को वापस लेने के लिये दबाब बनाने के लिये मेरे खिलाफ पुलिस थाने में झूठी शिकायत दर्ज कराई उसके पश्चात पुलिस अधीक्षक कार्यालय में कराई। जिसके बारे में मेरे व्दारा पुलिस को सत्य से अवगत करा दिया। इसके पश्चात तीसरी बार कोर्ट में इस्तगासा पेश कर फिर से आरोप लगाये जिस पर पुलिस व्दारा जांच करने के पश्चात फाइनल रिपोर्ट मार्च 2018 में कोर्ट में पेश कर दी। लेकिन यह प्रकरण 26/04/2018 से 10 बार पेशी के बाद भी पैडिंग है। इस विषय में शायद जानबूझ कर मामले में देरी की जा रही है जिससे कि फिर से कोई झूठे आरोप लगाकर फंसाया जा सके। इस सन्दर्भ में आपसे सहायता चाहिए कि हमें क्या करना चाहिए।

उत्तर (2)


196 votes

किसी कुशल अधिवक्ता के मार्गदर्शन में आप उच्च न्यायालय में अपने सम्मानित जीवन जीने के अधिकारों की सुरक्षा हेतु रिट याचिका दायर करें शुरू से लेकर जितने भी प्रकरण हुए हैं सभी की जानकारी न्यायालय को दे


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में सिविल वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी सिविल वकीलों से सलाह पाए


सिविल कानून से संबंधित अन्य प्रश्न