महोदय मेरे माननीय न्यायालय पति विरुद


सवाल

महोदय मेरे द्वारा माननीय न्यायालय में पति के विरुद्ध भरण पोषण हेतु वाद वर्ष 2020 में दर्ज कराया गया था। जो वर्तमान में भी न्यायालय में विचारणीय है । वाद दर्ज करते समय में 8 माह की गर्भावस्था में थी तथा 02 माह बाद डिलीवरी होने के पश्चात् मेरे अधिवक्ता द्वारा मेरे बच्चे को भरण पोषण वाद में पार्टी बनाने हेतु एप्लीकेशन तथा एफिडेविट लगाया गया था। तथा जब 02 वर्ष बाद 2022 में अंतरिम मेंटेनेंस का आदेश हुआ तब आदेश में सिर्फ मेरे लिए ही मेंटीनेस हुआ परंतु बच्चे का कोई भी मेटिनेंस आदेश नहीं हुआ। तथा जब मेरे द्वारा न्यायालय में फाइल देखी गई तब पता चला कि 02 वर्ष पूर्व जब बच्चे को पार्टी बनाने हेतु एप्लीकेशन एवं एफिडेविट दिया गया था तब वह फाइल में तो उपस्थित किया है परंतु न्यायालय के कर्मचारियों ने उसे भूलवश फाइल की फेयरिस्ट में नही चढ़ाया गया था इसी कारण अंतरिम ऑर्डर में बच्चा पार्टी भी नही बन पाया तथा ऑर्डर में बच्चे के मेंटीनेंस हेतु आदेश भी नही हो पाया। 1. वर्तमान में मेरे द्वारा अंतरिम ऑर्डर के विरुद्ध रिवीजन माननीय जिला एवम सत्र न्यायाधीश में किया हुआ है।जो मात्र बहस हेतु विचारणीय है ।

उत्तर (2)


94 votes

यदि ढंग से कोर्ट में अरगुमेंट किया गया तो निश्चय ही आपके बच्चे के लिए कोर्ट मेंटेनेंस ग्रांट कर देगी! क्योंकि यह कोर्ट के स्टाफ के गलती के कारण फाइल से आपकी एप्लीकेशन गायब थी रिवीजन कोर्ट इस बहस को सुनकर निश्चय ही आपके पक्ष में निर्णय दे सकती है! यदि आप चाहें तो मैं आपके कानूनी प्रक्रिया में वकील के तौर पर आपकी मदद कर सकता हूं आप मुझे कांटेक्ट कर सकती है ! आपके वकील साहब से गलती यह हुई थी कि जब पिटीशन कोर्ट में फाइल हुई थी और आप प्रेग्नेंट थी तभी उन्हें पिटिशन फाइल करते वक्त ही फ्यूचर पेंडेंट लाइट मेंटेनेंस के लिए पिटीशन में उसे मेंशन करना चाहिए था जिससे कि बाद में एप्लीकेशन लगाने और उसे खोने की बात उठती ही नहीं ! अभी भी देर नहीं हुई है यदि आप चाहे तो मेरे प्रैक्टिस एक्सपीरियंस का फायदा ले सकती हैं और मुझे अपना एडवोकेट नियुक्त कर सकती हैं धन्यवाद !


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में सिविल वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी सिविल वकीलों से सलाह पाए


सिविल कानून से संबंधित अन्य प्रश्न