महोदय गैर प्रान्त चन्दीगढ कम्पनी अल


सवाल

महोदय गैर प्रान्त चन्दीगढ की कम्पनी अल्केमिस्ट के एजेन्ट ने मुझे टीम में शामिल करके मेरा अधिकाँश पैसा कम्पनी की रियल स्टेट इकाई की मासिक आय योजना में लगवा दिया । लेकिन जनवरी 2018 से कम्पनी ने अचानक से मासिक आय का भुगतान रोक लिया है। अब 26/08/2018 को योजना की अवधि पूर्ण होने पर भी कम्पनी की इकाई द्वारा मेरा कोई भी भुगतान आज और अब तक नहीं किया गया है। उक्त के बाद भी कम्पनी की मासिक आय योजना में कार्यकर्ता पैसा लगवा रहे हैं और कम्पनी स्वीकार भी कर रही है। कम्पनी के इस कृत्य को रोकने और अपना मूलधन रुकी हुई आय और ब्याज जुर्माना सहित पाने का मुझे सटीक उपाय बतलायें ।

उत्तर (2)


303 votes

पहली बात तो मुझे आपसे यह विस्तृत जानकारी लेनी पड़ेगी कि आपने किस आधार पर कंपनी की योजना में पैसे लगाए, क्या आपके पास कोई साक्ष्य अथवा प्रमाण है कि कंपनी ने आपसे पैसे लिए , लिए तो कितने लिए और उसकी एवज में आप को महीने भर में कंपनी कितना पैसा देती थी? क्या कंपनी और आपके बीच में कोई कॉन्ट्रैक्ट या एग्रीमेंट हुआ था, हुआ था तो उसकी टर्म्स एंड कंडीशन पढ़ने के बाद ही, मैं आपको कोई उपाय दे सकता हूं कि अब पैसा आप कैसे रिकवर कर सकते हैं ?


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में सिविल वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी सिविल वकीलों से सलाह पाए


सिविल कानून से संबंधित अन्य प्रश्न