महोदय कम्पनी सहारा क्रेडिट कोऑपरेटिव


सवाल

महोदय कम्पनी सहारा क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी जिसका मुख्यालय सहारा इंडिया भवन कपूरथला कंपलेक्स अलीगंज लखनऊ में स्थित है जिसका स्थानीय कार्यालय माधवगढ़ में एक 1200रुपए मासिक का जमा खाता खोला था जिसमें ₹72000 जमा है तमाम प्रयास के बावजूद स्थानीय कार्यालय में में कई बार चक्कर लगाने के बावजूद भुगतान नहीं मिल पा रहा है कई लोगों ने उपभोक्ता फोरम में वाद दाखिल कर रखा है 1 वर्ष का समय बीत जाने के बावजूद अभी तक उपभोक्ता फोरम की तरफ से मामले को नहीं निपटाया नहीं जा सका है मुझे आपके द्वारा इस प्रकार की सलाह चाहिए जिससे कंपनी के जो निदेशक लोग हैं जो मुख्यालय में बैठते है उनके खिलाफ़ एफआईआर कराई जा सके और उस f.i.r. पर पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई की जा सके जहां भी लोगों के भुगतान मिल रहे हैं इसी प्रकार से मिल रहे हैं उपभोक्ता फोरम जाने पर निवेशकों को यह परेशान करते हैं और मामले को लटकाए रखते हैं यदि पुलिस इनके खिलाफ f.i.r. दर्ज कर तुरंत कार्यवाही कर दे तो भुगतान तुरंत मिल जाता है क्योंकि यह लोग बहुत ज्यादा पावरफुल है कानून का दुरुपयोग करने में माहिर हैं मुझे सरल और आसान तरीके बताए

उत्तर (2)


271 votes

नमस्कार सर आपको कंपनी से पैसे निकलवाने के लिए उपभोक्ता अदालत में कंप्लेंट करने की जगह पर आपको एक नया एक्ट सरकार ने पास किया है जिसका नाम है बैनिंग आफ अनरेगुलेटेड डिपॉजिट स्कीम कंपनी से पैसे निकलवाने के लिए उपभोक्ता अदालत में कंप्लेंट करने की जगह पर आपको डीजे कोर्ट के अंदर केस फाइल करना चाहिए जिसकी सुनवाई का डीजे कोर्ट को हक दिया हुआ है सरकार ने और उसी के थ्रू आप की सुनवाई सबसे जल्दी की जा सकती है अगर आप चाहें तो हमें कांटेक्ट करके आप बता सकते हैं तो आपके काम के प्रोसेस हम लोग जल्दी से जल्दी कर सके धन्यवाद


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में सिविल वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी सिविल वकीलों से सलाह पाए


सिविल कानून से संबंधित अन्य प्रश्न