प्रॉपर्टी मेरे भाई नाम ग्राम सरपंच जम


सवाल

प्रॉपर्टी मेरे भाई के नाम पर हैं परंतु ग्राम के सरपंच द्वारा उस जमीन पर जबरन सरकारी मार्ग बता कर तहसीलदार द्वारा स्टे प्रदान किया गया है जिसमें मेरा और मेरे पिताजी का नाम लिखवाया गया है क्या मैं सरपंच के ऊपर कोई कोई दावा पेश कर सकता हूं

उत्तर (3)


61 votes

अगर सरपंच जबरन आपकी प्रॉपर्टी पर कब्जा कर रहा है और सरकारी दबाव दे रहा है तो आप सबसे पहले इसकी शिकायत जो है एसडीएम के पास लेकर जाए. एसडीएम उस जमीन की जांच करके बताएगा कि कानूनी तौर पर उसे सरकार द्वारा कब्जा किया जा रहा है या वह अपने स्वार्थ के लिए उस जमीन को कब्जे में ले रहे हैं . एसडीएम के निर्देश से थाना अध्यक्ष आपके इस मुद्दे में आपकी मदद करेंगे .

66 votes

अगर आपको लगता है कि सरपंच आपकी व्यक्तिगत प्रॉपर्टी को सरकारी प्रॉपर्टी बता रहा है आपके पास प्रॉपर्टी के कागजात है जिससे आप यह साबित कर सके कि यह प्रॉपर्टी व्यक्तिगत प्रॉपर्टी है तो आपको यह स्टे हटवाने के लिए अपने शहर के सिविल कोर्ट में जाकर एप्लीकेशन डलवाने होगी . अपने शहर का अच्छा वकील करके आपको यह एप्लीकेशन कोर्ट में जल्द से जल्द लगवानी होगी ताकि आपकी प्रॉपर्टी से स्टे हट पाय और इस प्राप्ति का अधिकार स्पष्ट हो पाए .


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में सिविल वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी सिविल वकीलों से सलाह पाए


सिविल कानून से संबंधित अन्य प्रश्न