पत्नी मेरे माता पिता को बहुत तंग करती है और झूठे आरोप में फंसाने की धमकी देती में क्या करूं


सवाल

छोटे भाई की पत्नी शादी के समय से ही हमारे माता पिता पर दबाव बनाने के लिए दहेज एक्ट की धमकी देती रहती है, कई बार उसने पुलिस थाने के चक्कर भी लगवाए लेकिन माता पिता पर तो वह दबाव ना बना सकी वह मेरे छोटे भाई पर दबाव बनाने में कामयाब रही . वर्तमान में स्थिति ऐसी आ गई है कि मेरा छोटा भाई अपनी पत्नी के कहने पर मेरे माता पिता के साथ मारपीट कर घर से निकलने पर मजबूर कर दिया साथ ही वह फोन पर मेरे माता-पिता एवं मुझे धमकी देता है कि कि मुझे पैसे नहीं दिए तो मैं अपनी पत्नी से कहकर तुम सब लोगों के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट कर दूंगा साथ ही सारी खेती उसने अपने कब्जे में कर रखी है मेरे माता पिता के द्वारा खेती से प्राप्त अनाज का बटवारा करने की बात कही गई उसने कहा की खेती के लिए कोई भी घर आया तो मैं उसे जान से मार दूंगा कृपया इसका सलूशन सुझाने की कृपा करें/

उत्तर (2)


191 votes

नमस्कार,

आपको इस घटना की खबर अपने नजदीकी पुलिस थाने में देनी चाहिए उसके बाद ,आपके माता पिता को अपने बेटी और बहू के ऊपर मारपीट और उनको बुजुर्ग अवस्था में ना संभालने की याचिका दर्ज करनी चाहिए न्यायालय में .


धन्यवाद


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में सिविल वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी सिविल वकीलों से सलाह पाए


सिविल कानून से संबंधित अन्य प्रश्न