पत्नी झूठा मुकदमा चलाने कोशिश है क्या


सवाल

पत्नी ने झूठा मुकदमा चलाने की कोशिश की है क्या मैं तलाक की अर्जी डाल सकता हूँ agr ha to kese un sbko m sabit kr skuga k or agr wo mna krti ho to kese talak le skte h plz suggest really fact on this case

उत्तर (2)


262 votes

यदि आप तलाक का मुकदमा दाखिल करते हैं तब आपकी पत्नी को नोटिस जारी होगी तथा दोनों पक्षों को सुनने के बाद ही न्यायालय अपना फैसला सुनाएगा , आप द्वारा तलाक के जो आधार लिए जाएंगे उन उन को साबित करने का दायित्व आपका ही होगा
यदि आपकी पत्नी आप पर अन्य मुकदमे चलाती हैं तो उन मुकदमों में आप उपस्थित होकर अपना पक्ष रखेंगे
इसके अतिरिक्त आपका मुकदमा समझौता केंद्र में भी भेजा जा सकता है , वहां उपस्थित होकर भी मामले का हल शांतिपूर्ण तरीके से किया जा सकता है
मुकदमा झूठा लगाया है इस बात को साबित करने के लिए आपको न्यायालय में अपने सबूत देने पड़ेंगे अतः अभी तो आपको अपनी उपस्थिति पत्नी द्वारा किए गए मुकदमों में दर्ज करानी पड़ेगी
यदि आपकी पत्नी अपराधिक मुकदमे लगाती हैं तब उसमें आपको बेल भी करानी पड़ सकती है


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में सिविल वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी सिविल वकीलों से सलाह पाए


सिविल कानून से संबंधित अन्य प्रश्न