नमस्कार सर मै विवेक जिले कन्नौज निवास


सवाल

नमस्कार सर मै विवेक जिले कन्नौज का निवासी हु। मै आपसे एक राय लेना है मै अपनी प्रेमिका से शादी करना चाहता हु। हमारा 7 साल पुराना रिश्ता है। मेरी प्रेमिका को उसके घर वाले ने नजरबंद कर दिया है और उसकी जबरदस्ती शादी करवा रहे है बिना उसकी मर्जी के। जबकि वो मुझसे शादी करना चाहती है। उसका फ़ोन ले लिया है और एक कमरे मे 1 महीने से बंद करके रखा है जबरदस्ती उसकी शादी करवा रहे है।उसे और मुझे दोनों लोगो को जान से मारने की धमकी दी है लड़की के मामा और भाई ने। इस संबंध मे मेरे लिए कानूनी मदद मिल सकती है क्या।कृपया मदद करनी की कृपा करे।

उत्तर (2)


179 votes

आप सब डिविजनल ऑफिस सर के पास या जिला कलेक्टर के पास जाकर आवेदन दीजिए जी आपकी प्रेमिका की जबरदस्ती कहीं और शादी की जा रही है और आप दोनों 21 वर्ष के ऊपर की आयु के हैं आप दोनों के पास अधिकार है के आप जैसे चाहे शादी करने की स्वतंत्रता रखते हैं और लड़की के मामा और भाई ने आप को जान से मारने की धमकी दी है कलेक्टर लड़की को और उसके परिवार वालों को बुलाएगा और लड़की की राय पूछेगा क्यों आपसे शादी करना चाहती है या नहीं यदि वह लड़की आपसे शादी करने के लिए हामी भर देती है तो आपको ही शादी कलेक्टर की निगरानी में होगी और आपको पुलिस प्रोटेक्शन भी दिया जाएगा


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में सिविल वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी सिविल वकीलों से सलाह पाए


सिविल कानून से संबंधित अन्य प्रश्न