डॉशकुन्तला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वा


सवाल

डॉ.शकुन्तला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय द्वारा 3 नवम्बर 2018 को एक नोटिस जारी की गई जिसमें लिखा था कि जिनका अंतिम सेमेस्टर पूर्ण हो गया हैं उनका यदि किसी सेमेस्टर में f ग्रेड आया या c ग्रेड उनके लिए विशेष बैक परीक्षा का आयोजन सेमेस्टर परीक्षा दिसम्बर 2018 के साथ किया जा रहा है । सवाल यह है कि अब विश्वविद्यालय में परीक्षा नियंत्रक का कहना है कि विषम सेमेस्टर का ही बैक पेपर दे सकते है छात्र/छात्रा और शेष मई 2019 में होंगे और जबकि सभी से विशेष बैक पेपर के नाम पर प्रति पेपर 500 रुपया जमा कराया।। इस तरह ही पेपर करवाना था तो नोटिस में विशेष बैक पेपर के नाम पर गलत सूचना क्यों?? इस विषय पर क्या कर सकते है?

उत्तर (2)


195 votes

आपके सवाल के जवाब में विधिक सलाह है कि इस विषय पर आप विश्वविद्यालय के खिलाफ हाई कोर्ट में रिट याचिका दाखिल कर सकते हैं परंतु याद रखे की रिट याचिका में उन सभी विद्यार्थियों के हस्ताक्षर होने होंगे जिन्होंने बैक पेपर जमा करी है . रिट याचिका में उच्च न्यायालय का आदेश होगा कि या तो तुरंत परीक्षा करवाई जाए अन्यथा विद्यार्थियों का पैसा वापस किया जाए क्योंकि विद्यार्थियों के भविष्य का सवाल है .


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में सिविल वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी सिविल वकीलों से सलाह पाए


सिविल कानून से संबंधित अन्य प्रश्न