जैसे मुझे विस्तृत जानकारी चाहिए मैंन


सवाल

जैसे मुझे विस्तृत में जानकारी चाहिए कि मैंने एक जमीन खरीदी है दो बहन हैं और उनके माता-पिता की मृत्यु हो गई है माताजी जब जिंदा थी और पिता मृत्यु हो गई यह बात है 2013 की जब कुल रकबा एक प्लॉट में 272 प्लॉट में 82 डिसमिल जमीन थी तो वहां पर एक बेटी को रजिस्ट्री कर दिया 41 डिसमिल जमीन उसके पति के नाम से और उसमें कहीं भी जिक्र नहीं है उसके बेटी के नाम का और एक बेटी से मैं बाकी 41 डिसमिल जमीन जो है उसमें से 14 डिसमिल जमीन खरीदी है और उन्होंने बाकी यह किस डेसिमल और 5 डेसिमल की जमीन की बिक्री किसी और दो खरीदार को कर दी अब यह जो बेटी है वह हमको धमकी दे रही है कि मैं कोर्ट में कैसे करूंगा क्योंकि इसमें मेरा हिस्सा बनेगा 41 डिसमिल में मेरा आधा हिस्सा है तो क्या यह संभव है क्या इसके कानूनी कर पाई हो सकती है

उत्तर (2)


58 votes

हाँ, दूसरी बेटी कानूनी रूप से अपने हिस्से का दावा कर सकती है, यदि जमीन माता-पिता की संपत्ति थी और दोनों बेटियाँ वैधानिक उत्तराधिकारी थीं तथा उनके हिस्से का कोई वैध बंटवारा, त्यागपत्र या पूर्व में वैध हस्तांतरण नहीं हुआ था। केवल 41 डिसमिल जमीन की रजिस्ट्री एक बेटी के पति के नाम होने से दूसरी बेटी का हिस्सा अपने-आप समाप्त नहीं होता। आपने जिस बेटी से 14 डिसमिल जमीन खरीदी है, उसकी बिक्री उसके वास्तविक वैध हिस्से तक ही प्रभावी होगी। इसलिए पिता-माता की मृत्यु की तारीख, मूल खसरा/खतौनी, 2013 की रजिस्ट्री, बाद की बिक्री और परिवार की वंशावली देखकर ही निश्चित रूप से बताया जा सकता है कि दूसरी बेटी का कितना हिस्सा बनता है।



.,


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में सिविल वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी सिविल वकीलों से सलाह पाए


सिविल कानून से संबंधित अन्य प्रश्न