जिस जिले केस चल क्या जिले व्यक्ति जमान


सवाल

जिस जिले में केस चल रहा है क्या उसी जिले का व्यक्ति जमानत दे सकता हैं या जमानत कोई भी दे सकता हैं, जैसे कि मैं जींद जिले से हु और मेरा केश कैथल जिले में चल रहा है तो क्या जींद जिले का व्यक्ति मेरी जमानत ले सकता हैं

उत्तर (2)


121 votes

जैसा आपने लिखा है आपका केस कैथल जिले में चल रहा है आपका जमानती किस जिले का होना चाहिए यह निर्भर करता है उस कोर्ट की कार्यवाही पर और जज पर की कौन सा जमानती स्वीकार करता है जमानती के पास निवास प्रमाण पत्र और जमीन जायदाद होनी चाहिए कभी-कभी यह निर्भर करता है की केस क्या है उसके आधार जमानती का चुनाव करते हैं । आप अपने केस में कैथल या जींद का जमानती चाहिए यह आपका वकील जो उस कोर्ट में आपके लिए केस लड़ रहा है मैं अच्छे से बता सकता है


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में सिविल वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी सिविल वकीलों से सलाह पाए


सिविल कानून से संबंधित अन्य प्रश्न