क्या मेरी मां नौकरी मुझे मिल हम बहने द


सवाल

क्या मेरी मां की नौकरी मुझे मिल सकती है हम दो बहने है और दोनो विवाहित है हमारे माता पिता दोनो का स्वर्गवास हो चुका है और हमारी माता जी नगर पालिका में कार्यरत थी और उनकी मृत्यु हो गई है हम शादीशुदा है तो हमे नौकरी देने से मना कर दिया गया है

उत्तर (2)


149 votes

हेलो मैडम आप दोनों बहनों के अलावा आपका कोई सदा भाई भी है क्या अगर आप का सगा भाई है तो नौकरी उसको मिलेगी और अगर सगा भाई नहीं है ऐसी स्थिति में आप दोनों बहनों में से किसी एक को नौकरी मिल सकती है यदि नगरपालिका वाले नौकरी देने से मना कर रहे हैं तो ऐसी स्थिति में आप न्यायालय में अपनी नौकरी प्राप्त करने हेतु वादा या कर सकती हैं तथा अपनी माता की मृत्यु के समय से लेकर अब तक की जितनी भी हानि हुई है वह भी प्राप्त कर सकती हैं नौकरी प्राप्त करने के लिए सबसे पहले आपको वारिसान प्रमाण पत्र बनवाना होगा उसके पश्चात ही आप नौकरी के लिए आवेदन कर सकती हैं


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में सिविल वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी सिविल वकीलों से सलाह पाए


सिविल कानून से संबंधित अन्य प्रश्न