क्या किराये मकान रहने ren अग्रीमेंट बनव


सवाल

क्या किराये के मकान में रहने के लिए rent अग्रीमेंट बनवाना जरुरी है. अगर मकान मालिक और किरायेदार की आपसी सहमती से न बनवाए, तो क्या यह गैर क़ानूनी है? गांधीनगर में मैं पिछले 4 साल से एक मकान में रह रहा हूँ, चूँकि पासपोर्ट बनवाने के लिए यहाँ किसी मकान में लगभग 1 साल रहना जरुरी है. और मैं इससे ज्यादा रह चुका हूँ, क्या बैक डेट का रेंट अग्रीमेंट बनवाया जा सकता है ?

उत्तर (2)


92 votes

रेंट एग्रीमेंट अगर 11 महीने के ऊपर की है तो जरूरत है कि वह लिखित ग्रीमेंट हो और रजिस्टर्ड हो . परंतु अगर आप टेनेंसी 11 महीने की कम की ले रहे हैं तब जुबानी एग्रीमेंट भी हो सकती है . किंतु लिखित में एग्रीमेंट हो तो बेहतर ही है . इससे रेंट रेट की पकाई , किराए पर रहने के टर्म्स कंडीशंस की भी पकाई हो जाती है.


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में सिविल वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी सिविल वकीलों से सलाह पाए


सिविल कानून से संबंधित अन्य प्रश्न