कुछ दिन हम पतिपत्नी विवाद था।मेरे ससु


सवाल

कुछ दिन पहले हम पति-पत्नी में विवाद हो गया था।मेरे ससुराल वाले पत्नी को बिना मुझे जानकारी दिए अपने घर ले गए साथ में हमारे दो जुड़वां बच्चों को जिनकी उम्र छह साल है। कुछ दिन तक उन्होंने बच्चों के और पत्नी के रहने के स्थान के बारे में कुछ नहीं बताया। पत्नी का फोन बंद करा दिया गया है। पत्नी और बच्चों को उसकी बहिन के घर भेज दिया गया है। मैं उन्हें वापस बुला रहा हूं लेकिन पत्नी वह ससुराल वाले मेरे ऊपर दबाव बना रहे हैं कि या तो नया मकान बनवाओ या फिर अपने माता-पिता को घर से बाहर निकालो। छह हजार रुपए प्रति माह की मेरी आय है।न तो मैं मकान बनवा सकता और न माता-पिता को घर से बाहर निकालना चाहता हूं। मुझे मुकदमा दर्ज कर के फंसाने की धमकी देते हैं। जबकि मैं पत्नी और बच्चों को अपने साथ रखना चाहता हूं। उनके द्वारा अलग घर की बात की मेरे पास रिकॉर्ड है। कृपया उचित सलाह दें। ताकि मेरा घर और बच्चों का भविष्य बर्बाद न हो। हमारे पास गांव में एक मकान है जिसमें मैं अपनी पत्नी वह बच्चों के साथ रह सकता हूं लेकिन मेरे इस प्रस्ताव को पत्नी स्वीकार नहीं कर रही है। मैं क्या करूं।

उत्तर (2)


58 votes

आपको इस मामले में अपनी पत्नी को अपने साथ रखने के लिए कुटुंब न्यायालय के समक्ष अधिनियम के प्रावधानों के अंतर्गत कार्यवाही करना होगी इसे वैवाहिक संबंधों की पुनर्स्थापना का आवेदन पत्र कहा जाता है इसमें नोटिस जारी होने के बाद आप की पत्नी को जवाब देने का का मिलेगा और उसके बाद गवाही होकर निर्णय हो जाएगा


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में सिविल वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी सिविल वकीलों से सलाह पाए


सिविल कानून से संबंधित अन्य प्रश्न