किसी मेरी प्रॉपर्टी घुसकर तोड़फोड़ म


सवाल

किसी ने मेरी प्रॉपर्टी में घुसकर तोड़फोड़ की. मैं पुलिसिया झमेले से बचते हुए उस पर कानूनी कार्यवाही करना चाहता हूं. कृपया कानूनी सलाह दें. मैंने अपने खेत पर सीमेंट के पिलर से बैरिकेडिंग करवाई थी परंतु एक व्यक्ति ने जिस का खेत बगल में ही है, ने आकर सारी बैरिकेडिंग को तोड़ डाला. उसका कहना है कि उसे अपने खेत में जाने के लिए रास्ता चाहिए और वह रास्ते की मांग मेरी प्रॉपर्टी यानी मेरे खेत में से करता है और उसने यह काम जबरदस्ती किया है. कृपया कानूनी राय दें.

उत्तर (2)


315 votes

यदि आपने अपने खेत के चारों ओर अपने विरोधी द्वारा अपने खेत पर अतिक्रमण से बचने के लिए सीमेंट के पिलर लगवाए थे और उसे विरोधी द्वारा तोड़ दिया गया है तो आप उसके विरुद्ध एसडीएम के न्यायालय में बाउंड्री दुरुस्ती का मुकदमा उसके विरूद्ध कर सकते हैं और यदि राजस्व के अभिलेखों में आपके खेत के आसपास कोई रास्ता नहीं है तो वह आपसे जबरदस्ती करके रास्ता नहीं ले सकता और यदि उसके खेत में जाने के लिए कोई रास्ता नहीं है और ना ही नक्शे में है तो वह आपसे कोई जोर जबरदस्ती नहीं कर सकता


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में सिविल वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी सिविल वकीलों से सलाह पाए


सिविल कानून से संबंधित अन्य प्रश्न