एक जगह एग्रीमेंट कराया आगरा जगह दिखाई


सवाल

एक जगह का एग्रीमेंट का कराया था आगरा में जगह कोई और दिखाई गई थी जब उसकी जाँच पड़ताल तो वह जगह फर्जी निकाली जिस जगह का अग्रीमेंट कराया गया है और उसमें गवा भी हम ही लोगों को बना दिया गया है फर्जी तरीके से अब ये समझ नही आ रहा कि इस में क्या करना चाइए

उत्तर (3)


145 votes

सर आपको सबसे पहले अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन जहां पर आप रहते हैं वहां पर एक शिकायत दर्ज करवानी चाहिए अगर पुलिसवाले आपकी शिकायत लेने से मना करते हैं तो आप अपनी शिकायत को डाक के माध्यम से भी भेज सकते हैं अगर आपकी शिकायत पत्र पर 10 दिनों के उपरांत भी कोई कार्यवाही नहीं होती है तो आप माननीय न्यायालय के समक्ष अंतर्गत धारा 156 3 के तहत मुकदमा दर्ज करवा सकते हैं धन्यवाद
डॉ हरीश कौशिक अधिवक्ता
सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया

330 votes

प्रिय ग्राहक ,
यदि आपको फर्जी जमीन दिखाकर एग्रीमेंट किया गया है तो दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध एफ आई आर लिखा सकते हैं जैसा कि आपने बताया की एग्रीमेंट में गवाह भी आपको ही बनाया गया है तो उक्त परिस्थितियों में अच्छा होगा की आप एग्रीमेंट व अन्य पेपर जो भी आपके पास हो लेकर किसी अनुभव प्राप्त विधि विशेषज्ञ से परामर्श प्राप्त करें किसी भी अन्य कानूनी सहायता के लिए आप मुझे फोन द्वारा संपर्क कर सकें


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में सिविल वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी सिविल वकीलों से सलाह पाए


सिविल कानून से संबंधित अन्य प्रश्न