अपनी जन्मतिथि 10h मार्कशीट बदलवाना चाह


सवाल

अपनी जन्मतिथि अपने 10th की मार्कशीट में बदलवाना चाहता हूं मेरे मार्कशीट में मेरी जन्म तिथि 11-09-1994है लेकिन असलियत में मेरी जन्म तिथि 11-09-1999 है मैं सिकर ग्रामीण इलाके में रहने वाला हूं और मेरे माता-पिता पढ़े लिखे नहीं हैं इसलिए उनको इस प्रक्रिया का ज्ञान नहीं है कृपया करके मेरी सहायता करें

उत्तर (2)


56 votes

नमस्कार ,

आपके पूछे गए प्रश्न में यह स्पष्ट नहीं है कि आपको दसवीं पास किए कितना समय हो गया है . अगर आपको 10 वीं पास किए अभी 3 वर्ष नहीं हुए हैं तो आप अपने डिस्ट्रिक्ट न्यायालय में जाकर एक डिक्लेरेशन की याचिका डाल सकते हैं . और अगर आपको 3 साल से ज्यादा हो गया है दसवीं पास किए तो आप अपने राज्य के उच्च न्यायालय में जाकर किसी अच्छे वकील से मिले जिनकी सहायता से आप अपने दसवीं के दस्तावेज में अपनी जन्मतिथि बदलवा सके .

धन्यवाद


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में सिविल वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी सिविल वकीलों से सलाह पाए


सिविल कानून से संबंधित अन्य प्रश्न