सन 201 अप्रल महीने सेना कार्यरत मेरे उपर


सवाल

सन 2019 के अप्रल महीने में मै सेना मे कार्यरत था मेरे उपर FIR दर्ज़ हो गयी, 2019 सितम्वर मे मै सेना से पेंशन आ गया, अक्टूबर 2019 मे मैने जमानत करवा ली। मेरे साथ 8 लोगो के नाम और है FIR में। अभीतक पुलिस ने चलान पेश नही किया 8 लोगो मे सिर्फ 2 लोगो ने जमानत करवायी है, हमने भी हमारे साथी द्वारा उनपर क्रॉस FIR लगायी थी, अब 2023 मे मैने एक सरकारी नौकरी का फार्म भरा, उस फार्म मे मैने FIR और जमानत का ज़िक्र नही किया, अब मेरा सिलेक्शन हो गया है कुछ दिन मे पुलिस वेरिफिकेशन होगी, और पुलिस बता देगी, उस सरकारी दफ़्तर को मेरी FIR के बारे मे। दूसरी पार्टी वालो को तारिक़ पड़ती है कोर्ट मे और हमारा अभी तक 4 साल बाद भी चलान पेश नही हुआ।

उत्तर (2)


216 votes

आपको क्या जानकारी चाहिए यह अपने स्पष्ट नहीं किया है फिर भी आपके द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार आपके विरुद्ध एक आपराधिक मुकदमा पंजीबद था जब अपने एग्जाम का फॉर्म भरा था तो आपको उसकी जानकारी देना चाहिए थी यदि चालान पेश नहीं भी हुआ है तब भी आपको उक्त जानकारी देना थी यदि उक्त आपराधिक मुकदमे की जानकारी भविष्य में भी भाग को मालूम चलती है तो तथ्यों को छुपाने के लिए आपको नौकरी से निकल भी जा सकता है इसलिए आप अपनी स्थिति स्पष्ट करें एवं नजदीकी अधिवक्ता से संपर्क करके कानूनी कार्यवाही करें तथा जी आपराधिक मुकदमे में 4 साल से चालान पेश नहीं हुआ है उसकी स्थिति जानने के लिए माननीय न्यायालय के समक्ष आवेदन प्रस्तुत करें ताकि सही स्थिति स्पष्ट हो सके व उसके अनुसार आप आगे कार्यवाही कर सकें


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में श्रम एवं सेवा वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी श्रम एवं सेवा वकीलों से सलाह पाए


श्रम एवं सेवा कानून से संबंधित अन्य प्रश्न