श्रीमान जी मेरी धर्मपत्नी श्रीमती पू


सवाल

श्रीमान जी मेरी धर्मपत्नी श्रीमती पूनम कुमारी वन विभाग रैंज लालसोट जिला दौसा में वनरक्षक के पद पर कार्यरत है जो कि जुलाई 2018 में रैंज दौसा से स्थानांन्तरित होकर आईं हैं। श्रीमान D.F.O. साहब द्वारा अल्प समय (मात्र 08 माह) पश्चात् ही 01-03-2019 को स्थानान्तरण रैंज बांदीकुई में कर दिया गया है जिसके फलस्वरुप रैंजर महोदय ने दिनांक 13-06-2019 को रेंज लालसोट से कार्यमुक्त कर रैंज बांदीकुई के लिए आदेश जारी कर दिया गया है। महोदय आपकों अवगत करा दूं कि मैं भी राज्य सरकार के पंचायतीराज विभाग में पंचायत समिति लालसोट की ग्राम पंचायत मण्डावरी में ग्राम विकास अधिकारी के पद पर कार्यरत हूं, अतः श्रीमान जी पति-पत्नी के राज कर्मचारी होने पर एक स्थान पर पदस्थापना के लिए हमें क्या करना होगा कृपया मार्गदर्शन करें।

उत्तर (2)


204 votes

हेलो सर मेरा नाम एडवोकेट कुणाल शर्मा है और मैं आपके मंडावरी डिस्ट्रिक्ट का ही रहने वाला हूं आपकी मुझे बताइए मैं सर्विस मैटर मैं एक्सपर्ट हूं मैं मंडावरी के पास पट्टी किशोरपुरा का रहने अतः आपसे अनुरोध है की कि मैं सहायता अच्छे से कर पाऊंगा


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में श्रम एवं सेवा वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी श्रम एवं सेवा वकीलों से सलाह पाए


श्रम एवं सेवा कानून से संबंधित अन्य प्रश्न