मै बेसिक शिक्षा विभाग सहायक अध्यापक प


सवाल

मै बेसिक शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत हूं । मेरी ड्यूटी बी एल ओ कार्य हेतु लगाई गई थी । इस कार्य को स्वास्थ्य खराब रहने की वजह से इस ड्यूटी को काटने के लिए प्रथनपत्र एसडीएम साहब को दिया साथ ही उनको बताया कि प्रशासन के आदेश अनुसार करीब 15 वर्ष से विभिन्न चुनावों के दौरान इस कार्य को पूर्ण भी किया है परन्तु स्वास्थ खराब होने की वजह से वर्तमान में असमर्थ हूं परन्तु उन्होंने ड्यूटी हटाने से इंकार कर दिया। किसी की सलाह पर मैने अपना केस उच्च न्यायालय में अपील की काफी समय के बाद उच्च न्यायालय ने एसडीएम साहब को पुनः प्रार्थना पत्र देने के लिए कहा। मेंने ऐसा कर दिया है परन्तु मेरा वेतन पिछले 5 माह से रोका हुआ है। मुझे क्या करना चाहिए कृपया उचित सलाह देने की कृपा करें।

उत्तर (2)


193 votes

माननीय उच्च न्यायालय के समक्ष एक रेट याचिका प्रस्तुत कर समस्त प्रकरण की जानकारी दें सुनिश्चित करें कि एसडीएम के साथ-साथ जिला कलेक्टर महोदय एवं प्रिंसिपल सेक्रेटरी महोदय को भी आप पक्षकार के रूप में बनाएं
आप माननीय उच्च न्यायालय से यह प्रार्थना कीजिए कि आपका वेतन वापस आग्रह किया जाए


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में श्रम एवं सेवा वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी श्रम एवं सेवा वकीलों से सलाह पाए


श्रम एवं सेवा कानून से संबंधित अन्य प्रश्न