मेरा नाम प्रेम कांत राय है मेरा सवाल य


सवाल

मेरा नाम प्रेम कांत राय है मेरा सवाल यह है कि मेरे हमें नौकरी का झांसा देकर 225000 ठगी हुई है ठगने वाले का नाम संजीत कुमार सिंह है उसे अजय भी कहते हैं आर्मी में भर्ती करवाने के लिए इसने हमसे पैसे लिया सरकारी नौकरी और हमारी घर की स्थिति को देखते हुए हमने हमने यह कदम उठाया हमसे कहा गया की मैं आर्मी में अफसर हूं मैंने बहुत सारे भर्ती करवाई है हमने यह पैसा किस्तों में दिया हम से तीन लाख की मांग की गई थी और 2 महीने का समय दिया गया था उन्होंने हमें कहा कि आपकी जीडी कांस्टेबल मैं भर्ती कराई जाएगी 2 महीने बाद जॉइनिंग लेटर आ जाएगा धीरे धीरे समय बीतता गए उसके बाद फोन आना बंद हो गया तब इसकी सूचना हमने इसके पिता को दिया शुरू में इसका पिता और यह दोनों हमारे घर पर आते थे तुरंत नौकरी का दिलासा देते थे और जब समय ज्यादा होने लगा तो इसके पिता का भी रवैया बदल गया इसके पिता ने साफ मना कर दिया कि मैं नहीं जानता उसने क्या किया है हमने पैसों के लिए कहा कि हमारे पैसे वापस करो उसके पिता ने कहा कि उससे बात करो मैं नहीं जानता और उसका फोन नहीं लग रहा था और कुछ महीनों बाद वह अपने गांव आया

उत्तर (2)


246 votes

नमस्कार.
जिस इंसान ने नौकरी दिलाने के वादे से आपसे पैसे एथे है उसने आईपीसी की धारा 420 और 406 के अंतर्गत आपके साथ चीटिंग की है . इसके खिलाफ आपको तुरंत अपने नजदीकी पुलिस थाने मैं जाकर एक कंप्लेंट फाइल करनी चाहिए.

अगर पुलिस वाले आपकी कंप्लेंट दर्ज करने से इंकार करते हैं या आपकी कंप्लेंट पर कोई कार्यवाही नहीं की जाती है तो आप एक वकील की सहायता लेकर अपने नजदीकी मैजिस्ट्रेट कोर्ट मैं इसके खिलाफ एक प्राइवेट कंप्लेंट दर्ज करवा सकते हैं.


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में श्रम एवं सेवा वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी श्रम एवं सेवा वकीलों से सलाह पाए


श्रम एवं सेवा कानून से संबंधित अन्य प्रश्न