महोदय काम सरकार तरफ किसानो धान खरीदने


सवाल

महोदय मेरा काम सरकार के तरफ से किसानो का धान खरीदने का है और जिस स्थल पर यह कार्य सम्पादित किया जाता है वहाँ सेड नहीं है धान  खुले  पड़ा रहता है इस वर्ष वर्षा अधिक हुई साथ ही बेमौसम वर्षा हुई अत्यधिक और धुप के कारण धान के वजन में कमी आयी 200क़्वींटल जिसका भुगतान हेतु मुझे कलेक्टर दवारा स्वयं से भुगतान करने हेतु कहा जा रहा है जिसमे की मेरे पास इतने ऐसे नहीं की 200 क़्वींटल धान का मूल्य मै चूका पाउ उनके दवारा कुछ दिनों का समय दिया गया है भुगतान नहीं करने की दशा में मेरे विरुद्ध एफ.आई.आर. किया जायेगा जिसमे की कुछ अन्य धान खरीदी केन्द्रो के प्रभारियों पर भी भुगतान नहीं करने की दशा में  एफ.आई.आर. किया जा चूका है जिसमे कलेक्टर महोदय के दवारा अन्य को कहा गया है की भुगतान की राशि जमा करने पर उन सभी प्रभारियों पर की गयी एफ.आई.आर. वापस ले ली जाएगी।  क्या इस तरह के मामले एफ.आई.आर. गबन का आरोप लगा है जिसमे एफ.आई.आर. वापस हो सकता है की कलेक्टर महोदय के दवारा केवल कहा जा रहा है कृपया मदद जरूर करे सर अपनी राय  दे                                               धनयवाद 

उत्तर (2)


181 votes

एक बार जब प्राथमिकी दर्ज हो जाता है तो प्राथमिकी वापस लेने का अथॉरिटी कलेक्टर के पास नहीं होता प्राथमिकी खत्म सिर्फ पुलिस के फाइनल रिपोर्ट से हो सकता है. आप ऐसा ना समझे कि प्राथमिकी वापस ले लिया जाएगा !

अगर आप चाहते हैं तो इस प्राथमिकी को हाई कोर्ट में चैलेंज भी कर सकते हैं एवं सबसे पहला कार्य आपके लिए बेल लेना होगा .


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में श्रम एवं सेवा वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी श्रम एवं सेवा वकीलों से सलाह पाए


श्रम एवं सेवा कानून से संबंधित अन्य प्रश्न