क्या यूपी पुलिस भर्ती में हाइट में अनफिट होने पर कोर्ट में रिट याचिका डाल सकते हैं


सवाल

उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 में मेरा डीवी/PST 20-08-2026 को रिजर्व पुलिस लाइन मैनपुरी में हुआ जिसमें मेरी हाइट 167 cm नाप कर अनफिट घोषित कर दिया गया जबकि मैंने अपने जिला अस्पताल पर अपनी हाइट नपवाई तो वहां मेरी हाइट 168 cm बताई गई। अब मेरा सवाल ये कि अभी कम से कम 3 महीने बाद इस भर्ती परीक्षा की फाइनल कट ऑफ घोषित की जाएगी अभी में ये नहीं कह सकता के मेरे मार्क्स फाइनल कट ऑफ से ऊपर है या नीचे तो क्या फाइनल कट ऑफ देखने के बाद में कोर्ट में ये रिट दायर कर सकता हूं हाइट को लेकर

उत्तर (2)


206 votes

नहीं, आपको फाइनल कटऑफ का इंतजार बिल्कुल नहीं करना चाहिए।

अगर आप 3 महीने बाद रिट डालेंगे, तो कोर्ट आपकी याचिका सिर्फ इस आधार पर खारिज कर देगा कि आपने कोर्ट आने में इतनी देरी क्यों की। कानून का नियम है कि जिस दिन आपके साथ गलत हुआ (यानी 20 अगस्त को जब आपको अनफिट किया गया), आपको उसी समय फैसले को चुनौती देनी चाहिए।

आपको क्या करना चाहिए: आपके पास जिला अस्पताल का 168 cm वाला सर्टिफिकेट पक्का सबूत है। आप बिना समय बर्बाद किए तुरंत इलाहाबाद हाईकोर्ट में रिट याचिका (Writ Petition) फाइल करें।

क्या हो सकता है: हाईकोर्ट तुरंत एक निष्पक्ष मेडिकल बोर्ड बनाकर आपकी हाइट दोबारा नापने का आदेश दे सकता है। अगर वहां आपकी हाइट सही निकलती है, तो आप पास माने जाएंगे। फिर जब 3 महीने बाद कटऑफ आएगी, तब नंबरों के आधार पर आपका चयन हो जाएगा।

कटऑफ के इंतजार में समय खराब न करें। तुरंत हाईकोर्ट में रिट याचिका फाइल करके मेडिकल बोर्ड का आदेश लेने के लिए आप हमारी कानूनी मदद ले सकते हैं।

203 votes

भारती का विवारंटी पुलिस भर्ती 2025 में किस नियम के तहत आतंकवादी हाट को लेकर मेडिकल की फैसिलिटी को लेते हुए आपकी जो है सिलेक्शन रोका गया है तो एयरपोर्ट में चयन कर सकते हैं पहले तो उसका पूरा पेपर ले लीजिए तभी तो आगे स्टार्ट हो सकती है


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में श्रम एवं सेवा वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी श्रम एवं सेवा वकीलों से सलाह पाए


श्रम एवं सेवा कानून से संबंधित अन्य प्रश्न