हेलो सर हमारी प्रॉपर्टी परदादा जी बं


सवाल

हेलो सर हमारी जो प्रॉपर्टी है वह परदादा जी की है जो बंटवारे के टाइम दादाजी को मिली और दादा जी की मौत के बाद उस पर मेरे पापा और बुआ जी के नाम थे और अभी मेरे पापा एक्सपायर होने के बाद उसी जमीन पर मेरी मम्मी और हम सभी चार भाई बहन के नाम है और सबसे लास्ट में मेरी बुआ जी का नाम है बुआ जी विधवा है परंतु अपने घर की बहुत अच्छी है और उनकी हसबैंड का पेंशन भी आता है जो ज्यादातर विदेश में रहती है और इंडिया आती जाती रहती है और मेरे जो दादाजी थे वह 2005 के बहुत पहले ही एक्सपायर हो चुके हैं और मेरे पापा भी 2005 के पहले एक्सपायर हो गए to मेरा सवाल आपसे यह है क्या बुआ जी को प्रॉपर्टी में 50% शेयर जाएगा ya जो प्रॉपर्टी में सभी जितने लोगों के नाम हैं उन सभी नॉमिनीस को बराबर में हिस्सा मिलेगा क्योंकि साथ बारे में सभी छह लोगों के नाम

उत्तर (2)


159 votes

आपके प्रश्न का उत्तर आपके प्रश्न में ही है। जब आपके दादा जी मैरे तो उनकी जगह आपके पिता व आपकी बुआ का नाम दर्ज हुआ। मतलब साफ है कि दोनों का हिस्सा आधा आधा हुआ । आपके पिता जी जब मरे तो उनकी जगह आपलोगों का नाम आया। आपकी बुआ का हिस्सा ज्यो का त्यों रहा। जाहिर है आपकी बुआ का हिस्सा आधा यानी 50% उक्त संपत्ति में रहेगा।


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में प्रॉपर्टी वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी प्रॉपर्टी वकीलों से सलाह पाए


प्रॉपर्टी कानून से संबंधित अन्य प्रश्न