हेलो सर मेरे दादा तीन बेटे पांच बेटिया


सवाल

हेलो सर मेरे दादा के तीन बेटे और पांच बेटियां हैं दो एक बेटी एक्सपायर हो चुकी है और 2 बेटे एक्सपायर हो चुके हैं मेरे दादा भी 2 साल पहले के पार हो चुके हैं प्रॉपर्टी दादा के नाम थी पोपट के पेपर्स किसी ने चुरा लिए हैं मेरी दादी हैं पार्टी अभी उनके नाम भी नहीं कराई है और मेरी मम्मी को इन लोगों ने अभी तक शॉप नहीं दी है काम करने के लिए मैं डाइवेसी हूं मेरा डाइवोर्स हो चुका है मम्मी चाहती है कि मैं वहां काम कर लूं तो यह हमें दुकान भी नहीं देना चाहते काले रखिए और मेरी चाचा और मेरी बुआ चाहती नहीं है कि मैं वहां काम खोलो वह कहती है तेरा कोई ऐसा नहीं है इसमें तो आप बताएं मैं क्या करूं मेरी मम्मी भी बहुत परेशान है क्या दादा की प्रॉपर्टी में पोती का कोई सा नहीं होता यह आप मुझे बताइए पापा की प्रॉपर्टी में बेटी का हिस्सा तो होता है ना मेरे पापा नहीं है तो क्या वह प्रॉपर्टी मम्मी को नहीं मिलेगी

उत्तर (3)


53 votes

नमस्कार,

आप अपने पास के न्यायालय में जाकर एक अच्छे प्रॉपर्टी के वकील से मिले और उनके द्वारा न्यायालय में बंटवारे की याचिका दर्ज करवाएं . आपके दादाजी की संपत्ति में आपके पिताजी का हक होगा और अगर वह जीवित नहीं है तो उनका हिस्सा आपको और आपकी माता जी को मिलेगा . आप लोगों के साथ जो अत्याचार हो रहा है उसकी जानकारी आप पास के पुलिस थाने में जाकर दज करवा सकते हैं . याचिका दर्ज करने के उपरांत आपके परिवार वालों को बुलाया जाएगा और आप को आप का हिस्सा दिलवाले जाएगा.

धन्यवाद

268 votes

अगर वह प्रॉपर्टी पुश्तैनी है तो उसमें आपका अधिकार है परंतु अगर वह प्रॉपर्टी आपके दादा जी ने खुद बनाई थी या कमाई थी और उनकी मृत्यु बिना किसी विभाजन के हो गई है तो मृत्यु के पश्चात उनके बच्चों में वह प्रॉपर्टी बराबरी की बठेगी. क्यों कि आपके पिता जीवित नहीं है तो उनके हिस्से की प्रॉपर्टी आपकी माताजी को मिलेगी . विभाजन में कोई भी रूकावट डालता है और आपके अधिकार नहीं मिलते तो आप उसके लिए एसडीएम के सामने शिकायत लेकर जा सकते हैं. केस में पार्टीशन सूट फाइल होगी ,सिविल वकील से संपर्क करें.


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में प्रॉपर्टी वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी प्रॉपर्टी वकीलों से सलाह पाए


प्रॉपर्टी कानून से संबंधित अन्य प्रश्न