हम हिन्दू हमारे पिता जी पास पूर्वजो जम


सवाल

हम हिन्दू है हमारे पिता जी के पास पूर्वजो की जमीन नही है। खुद की कमाई हुई जमीन है। और हम एक भाई तीन बहन है मेरी माँ है सबसे बड़ा बेटा 28 साल का है और बहन 25,23,20 साल की है पिता जी हम सबको अपनी खरीदी हुई सम्पति में से बेदखल करना चाहते है यानि माँ बेटा बेटी सबको। क्या हम सब पिता के सम्पति में से हिस्सा ले सकते है

उत्तर (2)


328 votes

यह संपत्ति आपके पिताजी की मिल्कियत है जो कि उन्होंने अपनी कमाई से खरीदी हुई है इसमें किसी पुश्तैनी जमीन को बेचकर कोई पैसा नहीं लगाया गया है आपके पिताजी इस जमीन को बेच दे सकते हैं किसी और को दे दे सकते हैं वह पूर्ण रूप से स्वतंत्र है अपनी पता अपनी प्रॉपर्टी किसी को भी दान में दे दे पर एक बात है आपकी माताजी घरेलू हिंसा अधिनियम के तहत अपने लिए जीवन भर रहने का आदेश कोर्ट से प्राप्त कर सकती ।


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में प्रॉपर्टी वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी प्रॉपर्टी वकीलों से सलाह पाए


प्रॉपर्टी कानून से संबंधित अन्य प्रश्न