हम लोग भाई मां देहांत चुका पिताजी जीव


सवाल

हम लोग दो भाई हैं मां का देहांत हो चुका है एवं पिताजी अभी जीवित है वह बड़े भाई के साथ गांव पर ही रहते हैं मैं बाहर रहता हूं मेरे बड़े भाई ने पिताजी को बहला-फुसलाकर व भय दिखा कर सारी संपत्ति बड़े भाई की पत्नी यानी कि मेरी भाभी के नाम पर लिखवा ली जब की संपत्ति मेरे माता जी के नाम से है क्या इसका निबंधन को रद्द कराया जा सकता है या कोई अन्य उपाय है तो कृपया बताएं मैं परेशानी में हूं

उत्तर (2)


229 votes

जैसा कि आपने बताया संपत्ति आप के माता जी के नाम की थी तो उनके मृत्यु के बाद उस पर आपका, आपके भाई का और आपके पिताजी का सबका बराबरी का अधिकार बनता है .आपके पिताजी अगर अकेले सारी संपत्ति आपकी भाभी के नाम पर कर देते हैं तो आप उसे चैलेंज कर सकते हैं . अपने अधिकार को मांगने के लिए आप सीधे कोर्ट में केस कर सकते हैं. इस केस के लिए किसी वकील से संपर्क करें .


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में प्रॉपर्टी वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी प्रॉपर्टी वकीलों से सलाह पाए


प्रॉपर्टी कानून से संबंधित अन्य प्रश्न