हम तीन बहने हमारा भाई है। हमारी पुश्तै


सवाल

हम तीन बहने हैं, हमारा कोई भाई नहीं है। हमारी कुछ पुश्तैनी जमीनें हैं जोकि पिता के नाम पर थी जिनका स्वर्गवास सन 2011 में हो चुका है उसके बाद सारी जमीन बिना किसी बंटवारे के मेरी माँ के नाम पर आ गई,अब माँ का देहांत भी जनवरी 2019 में हो चुका है। इसके बाद हमने वरासत दर्ज करने की अर्जी तहसील में दी और वरासत भी हम तीनों बहनों के नाम पर दर्ज हो गई। अब हमारी बड़ी बहन और उसके पति ने माँ का अंगूठा लगी एक पंजीकृत वसीयत तहसील में पेश की जिसमें 50% भूमि जोकि कीमती और हाईवे किनारे स्थित है,को खुद के शिक्षण समिति के नाम पर दिखाया है और बाकी बची 50% खेत वाली जमीन को हम तीनों बहनों में बंटवारा दिखाया है। कृपया इस मामले में उचित मार्गदर्शन दें नोट बहुत साल पहले इसी षड़यंत्र के तहत मेरी बड़ी बहन और उसके पति ने हमारे पिता के नाम पर दूसरे शहर में जमीन खरीदी थी,पिता के स्वर्गवास होने के बाद उन्होंने माँ पर दबाव बनाया कि उनकी दूसरे शहर वाली जमीन उनके नाम पर कर दें,ताकि उनके न रहने पर उसके भी तीन हिस्से न हो। माँ के अनपढ़ होने का लाभ उठाकर उस जमीन के साथ 50% पुश्तैनी भूमि भी खुद की शिक्षण समिति के नाम कर ली

उत्तर (2)


256 votes

अगर आप यह मानते हैं की जो वसीयत आपकी बड़ी बहन के द्वारा पेश किया गया है गलत है तो तत्काल न्यायालय में आईपीसी की धारा 420 के तहत उनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराएं , किसी कुशल अधिवक्ता के मार्गदर्शन में न्यायालय में तमाम सबूत और गवाह पेश करें जिससे साबित हो की वसीयत गलत तरीके से बनवाई गई है


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में प्रॉपर्टी वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी प्रॉपर्टी वकीलों से सलाह पाए


प्रॉपर्टी कानून से संबंधित अन्य प्रश्न