हमारे पिता हमारे सौतेली मां संपत्ति ह


सवाल

हमारे पिता हमारे सौतेली मां को अपना पूरा संपत्ति हिबानामा कर दिए और इंतखाप में नाम चढ़ भी गया है जिसका आप्पति हम कहां पर करें हिब्बानामा कैसे टूटेगा कृपया बताने का कष्ट करें दरअसल हम 3 वर्ष के थे तभी हमारे पिता हमारी मां को छोड़ दीए और पुन: दूसरी शादी की और हमको हमारे मामा के घर ले जाकर छोड़ दिए कुछ दिन हमारे मामा के यहां हमारा भरण पोषण हुआ वहीं पर पढ़े लिखे कुछ दिन अपने मां के पास रहे उसके बाद अपने पिता के घर आए कुछ दिन रहे 3 महीना हुआ अभी पूरा संपत्ति जो दूसरी औरत लाए थे उसके नाम हिब्बा कर दिए हमारे समझ में नहीं आ रहा है हम क्या करें कृपया हमें सुझाव दें

उत्तर (2)


153 votes

नमस्कार ,

आपके पूछे हुए प्रश्न में कहीं यह स्पष्ट नहीं हो रहा की जो हिबानामा आपके पिताजी ने उनकी दूसरी पत्नी के नाम किया है क्या वह रजिस्टर्ड है . यदि वह रजिस्टर्ड नहीं है तो उसकी कोई कीमत नहीं है पर यदि वह रजिस्टर्ड है तो आप इसके खिलाफ न्यायालय में याचिका दर्ज कर सकते हैं . परंतु आप याचिका तभी दर्ज कर सकते हैं जब वह संपत्ति पुश्तैनी हूं यदि वह संपत्ति आपके पिताजी की खुद की बनाई हुई है तो आप का कोई हक नहीं बनता उसे कोर्ट में चैलेंज करने का . आप अपने पास के न्यायालय में जाकर एक अच्छे मुस्लिम लॉ के एक्सपर्ट वकीलों से मिले वह आपकी सहायता करेंगे इस समस्या को सुलझाने में .

धन्यवाद


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में प्रॉपर्टी वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी प्रॉपर्टी वकीलों से सलाह पाए


प्रॉपर्टी कानून से संबंधित अन्य प्रश्न