हमारी सारी जमीन मेरे दादाजी नाम है। मे


सवाल

हमारी सारी जमीन मेरे दादाजी के नाम पर है। मेरे पापा का करीब 1 साल पहले देहान्त हो चुका है। मेरे चाचाजी कुछ जमीन बेचना चाहते हैं। लेकिन हम जमीन बेचना नहीं चाहते। अगर वो जमीन बेच देते हैं तो दादाजी की मृत्यु उपरांत बची जमीन आधी आधी होगी। जिसमें हमको नुकसान होगा। तुरन्त बैनामा कराने के लिए हमारे पास पैसे नहीं हैं। ऐसी स्थिति में हमको क्या करना चाहिए। कृपया उचित सुझाव दें। धन्यवाद

उत्तर (2)


339 votes

पहले तो आप यह सुनिश्चित कर लीजिए की जिस जमीन का आप जिक्र कर रहे हैं, वह दादाजी की खुद की कमाई हुई जमीन है या पुश्तैनी जमीन है जिसमें दादा जी के साथ साथ उनके बेटों का भी हक है और साथ ही साथ बेटों के बेटों का भी और आजकल तो बेटियों को भी पुश्तैनी संपत्ति में हक है. यदि आपके दादाजी की यह पुश्तैनी संपत्ति है जिसमें आपके पिताजी के साथ साथ आपके सभी चाचाओ और उनके बेटे बेटियों का, आपके पिताजी के बेटे बेटियों का भी हिस्सा है, तो आपके चाचा जी अकेले वह जमीन नहीं भेज सकते, आप लोगों की अनुमति अनिवार्य है.


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में प्रॉपर्टी वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी प्रॉपर्टी वकीलों से सलाह पाए


प्रॉपर्टी कानून से संबंधित अन्य प्रश्न