हमारी पुश्तैनी प्रॉपर्टी हमारे दादा


सवाल

हमारी पुश्तैनी प्रॉपर्टी है जो की हमारे दादा के नाम पर थी। दादा के 5 बेटे हैं। दादा 1996 में स्वर्गवासी हो गए। प्रॉपर्टी में 1 मकान, 1 दुकान और 1 प्लॉट है। दादा की कोई वसीयत नही है और न ही दादा के सामने प्रॉपर्टी का कोई बटवारा हुआ है। मकान और प्लॉट 2022 में भी दादा के नाम पर ही है। दुकान किराए की थी और दादा के जाने के तुरंत बाद उनके 1 बेटे ने दुकान की किराएदारी अपने नाम करा ली बिना अपने किसी भाई को बताए और न ही कोई NOC साइन कराई किसी से। वो दुकान 2022 में उस 1 बेटे के नाम पर ही है। उस 1 बेटे का 1996 से कहना है के दुकान उसकी है तो उसका बटवारा नही होगा। और उसे मकान और प्लॉट में भी हिस्सा चाहिए। इस वजह से 1996 से ग्रह विवाद चल रहा है। कृपया बताए के कोर्ट केस करने पर बाकी के 4 भाई दुकान पर अपना हक जाता सकते हैं या नही।

उत्तर (2)


136 votes

जैसा कि आपने बताया है कि आप की दादा के पांच बेटे थे जो दादा की प्रॉपर्टी है उन सब में हर बच्चे का हक होगा और इसके लिए आपको कोर्ट में जाकर सूट फॉर पार्टीशन दाखिल करना होगा जोकि सिविल कोर्ट में दाखिल होगा और दुकान मकान सभी पर सभी बेटों का हक है कोई एक बेटा बाकी भाइयों का हक नहीं मार सकता


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में प्रॉपर्टी वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी प्रॉपर्टी वकीलों से सलाह पाए


प्रॉपर्टी कानून से संबंधित अन्य प्रश्न