हमारा खेत हम 67 लोगो नाम हम लोगो 1012 साल हम


सवाल

हमारा खेत है जो कि हम 6,7 लोगो के नाम है पर हम लोगो ने 10,12 साल पहले हमारे भुआ के लड़के को खेती करने के लिए दिया था, अब हमारी भुआ का लड़का उस खेत पर कब्जा कर रहा है और हमारे नाम से नोटिस भी करवा रहा है,ओर हम पर केस कर दिया है जबकि सारे ओरिजनल कागज हमारे पास है और उन सब मे हम 6,7 लोगो का ही नाम है,ओर हम 7 लोगो पर ही नोटिस आया है हमारे भुआ के लड़के का इस खेत से कोई लेना देना नही है न ही इसका नाम है इन कागजो में तो प्लज़ बताइए हम किस तरह इस केस को जीते

उत्तर (2)


89 votes

महोदय,
आप को यह सिद्ध करना होगा कि आपने अपने बुआ के लड़के को अनुमति दी थी कि वह उस उक्त जमीन पर खेती कर सके न कि उसको बेची थी और न ही किसी अन्य प्रकार से उसके पास आई।
दूसरी बात आप उस पर एविक्शन का मुकदमा कर के उसको उस जमीन पर काबिज होने से रोकें । उसने 12 साल तक काबिज़ होने का मुकदमा किया है जहां तक है । आप अपने निकट के किसी अधिवक्ता से मिलकर अपने कागजों को न्यायलय में उचित समय पर दें ।


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में प्रॉपर्टी वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी प्रॉपर्टी वकीलों से सलाह पाए


प्रॉपर्टी कानून से संबंधित अन्य प्रश्न