सर हमारी जमीन हमारे गाँव व्यक्ति करीब


सवाल

सर हमारी जमीन पर हमारे गाँव के एक व्यक्ति ने करीब 20 साल से कब्जा कर रखा है जबकी जमीन बि हमहारे नाम पर है हम जब बी उससे जमीन के बारे मे बात करते है तो वो मेरी फैमलि को निकसान पोचाने की बत् करता है बोलता है की गोलिय चल जाएगी डरता है, हम क्या करना चाहिए सर

उत्तर (3)


332 votes

जैसा कि आपने बताया किसी ने आप की जमीन पर गैरकानूनी तरीके से कब्जा कर रखा है और उस जमीन के सारे कागजात आप के नाम पर है तो आप उनके खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करा सकते हैं .वह आप को जान से मार देने की धमकी देते हैं और जमीन के कब्जे को नहीं छोड़ते तो आप इसकी शिकायत सीधे एसडीएम तक कर सकते हैं .

234 votes

नमस्कार ,

आपको अपने नजदीकी पुलिस थाने में जाकर उस व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दर्ज करवानी चाहिए जिसने आप की जमीन हड़पी है . उसके उपरांत आपको अपने नजदीकी न्यायालय में जाकर एक अच्छे वकील से मिलना चाहिए की सहायता से इंजंक्शन की याचिका दर्ज करवानी चाहिए . जिसके उपरांत पुलिस द्वारा छानबीन की जाएगी और यह पता लगाया जाएगा कि वह जमीन किसके नाम पर है , जब आपका नाम सामने निकलकर आएगा तब कोट द्वारा आपके पक्ष में निर्णय लिया जाएगा .

धन्यवाद


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में प्रॉपर्टी वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी प्रॉपर्टी वकीलों से सलाह पाए


प्रॉपर्टी कानून से संबंधित अन्य प्रश्न