सर मेरे सामने नजूल जगह जिसकी मैंने शास


सवाल

सर मेरे घर के सामने की नजूल की जगह है जिसकी मैंने शासकीय फ़ीस भरी है | १) तहसील कार्यालय में चालान २) नगरपरिषद में अतिक्रमण का फाइन और उसकी NOC सर्टिफिकेट भी मेरे पास है | मेरी समस्या यह है की मुझे यह कहा जा रहा है की आपकी NOC कैंसिल हो गई जिसके बारे में नगरपरिषद ने मुझसे किसीभी प्रकार का पत्रव्यवहार नहीं किया गया लेकिन तहसील कार्यालय में मेरी NOC कैंसिल का पत्र भेजा गया है | तथा मेरे घर के पास रहने वाला व्यक्ति जिसने शायद ऑब्जेक्शन लिया होगा वह जमीन उस व्यक्ति के घर के पीछे, सरकारी नाली के पार और मेरे घर के सामने के हिस्से में आती है वह व्यक्ति उस जमीन पर कब्ज़ा कर के सीमेंट फ्लोररिंग करना चाहता है कृपा कर मुझे मार्गदर्शन करे |

उत्तर (2)


156 votes

सबसे पहले सिविल कोर्ट में आप उस व्यक्ति के विरुद्ध इंजंक्शन का निषेधाज्ञा का मुकदमा स्टे एप्लीकेशन के साथ लगाएं और उसके बाद उस जमीन का एनओसी किस कारण आपको बिना बताए रद्द किया गया है इसकी विवेचना कोर्ट के द्वारा एप्लीकेशन के माध्यम से मंगवाए अगली कारवाही इस बारे में अथॉरिटी की तरफ से क्या रिपोर्ट आती है यह देख कर किसी अच्छे जानकार किसी अच्छे जानकार वकील के माध्यम से करें


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में प्रॉपर्टी वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी प्रॉपर्टी वकीलों से सलाह पाए


प्रॉपर्टी कानून से संबंधित अन्य प्रश्न