सर मेरे बड़े भाई विकलांग कृषि भूमि पटट्


सवाल

सर मेरे बड़े भाई जो की विकलांग है को कृषि भूमि का पटट्टा सरकार के द्वारा दिया गया था। कुछ वर्षो तक उस पर कब्ज़ा रहा एवं हमारे द्वारा फसल भी बोई गई जिसके बाद उस भूमि पर आस पास के कृषको के द्वारा जो की पैसे वाले है एवं दबंग है के द्वारा हमारी जमीन् पर अवैध कब्ज़ा कर लिया गया। बड़ी मुश्किल से उस जमीन का सीमांकन कराया गया 2015 में आर आई एवं पटवारी ने मशीन के द्वारा सीमांकन किया। सीमांकन के बाद पटवारी ने बताया की 3 लोगो का अतिक्रमण निकला है जिसके लिए आप 250 का दावा अतिक्रमण का आवेदन लगाओ पटवारी के कहने पर हमने आवेदन लगाया केस चला तहसीलदार ने बेदखली का आदेश जारी किया एवम उनपर जुर्माना भी लगाया लेकिन वसूला नहीं गया न उनके द्वारा कब्ज़ा नहीं छोड़ा गया तहसील आकर अतिक्रमण कारी कहते है की हमारा कब्ज़ा नहीं है और जब हम कब्ज़ा करने जाते है तो गाली देते है और अभी तक कब्ज़ा नहीं छोड़ा। हमने sdm and collector के यहा भी आवेदन दिया लेकिन4 से 5 बार आवेदन दे दिया कुछ नहीं हुआ।

उत्तर (2)


116 votes

अगर एसडीएम और कलेक्टर के पास अर्जी देने पर भी कुछ नहीं होता है तो आपको इस मामले में पुलिस शिकायत करनी चाहिए और यदि पुलिस शिकायत के बीच काम नहीं चलता है या पुलिस जांच नहीं करती है तो आपको कोर्ट में शिकायत देनी चाहिए अगर सिर्फ कब्जे तक की ही बात है तो तो सिविल कोर्ट में मामला चलेगा मार पिटाई धमकी की बात है कोर्ट में क्रिमिनल केस चल सकता है ।


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में प्रॉपर्टी वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी प्रॉपर्टी वकीलों से सलाह पाए


प्रॉपर्टी कानून से संबंधित अन्य प्रश्न