सर मेरे पूर्वजो 45 वर्ष नाम जमीन पार्टी


सवाल

सर मेरे पूर्वजो ने 45 वर्ष पहले अपने नाम की जमीन किसी अन्य पार्टी को बेच चुके थे ।लेकिन आज तक उसकी रजिस्ट्री उस पार्टी के नाम नही हुई है ।आज भी वह जमीन हमारे पूर्वजों के नाम ही ऑन रिकार्ड है। वह पार्टी धारा 145के तहत एक बार केश जीत चुकी है और दंडाधिकारी द्वारा उन्हें उस जमीन पर कब्जा रखने का आदेश भी 30 वर्ष पहले मिल चुका था ।उस पार्टी ने हमसे समझौते के द्वारा रजिस्ट्री के लिए कहा लेकिन हम तैयार नही हुए तो वह पार्टी उस जमीन पर मालिकाना हक के लिए केश लगा चुकी है ।क्या उसे उस जमीन पर मालिकाना हक कोर्ट द्वारा मिल सकता है। हमारी बिना सहमति के । उस पार्टी के पास हमारे नाम की उस जमीन पर रहने के 40 वर्ष के सारे सबूत जैसे मकान टेक्स रसीद ,नल टेक्स,प्रकाश कर, पंचायत का प्रमाण पत्र राशन कार्ड, वोटर कार्ड आदि दस्तावेज साबित कर रहे है कि उस पार्टी के लोग 40,45 वर्षो से उस जमीन पर उनका ही कब्जा है। और हमारे पूर्वजों द्वारा लिखी गई सादे कागज पर लिखी सौदा चिठी भी है क्या वह पार्टी केश जीत सकती है और उसे कोर्ट उन्हें मालिकाना हक दिला सकती है ।कृपया मुझे बताये की मै केश चलने दु ।उस केस में मेरी जीत होगी या हार। या फिर उस पार्टी से समझौता कर जो मिल रहा है लेकर जमीन उनके नाम कर दु। कृपया उचित राय देवे।

उत्तर (2)


216 votes

बिल्कुल वो पार्टी अपना केस दे सकती है क्योंकि क्योंकि 12 साल से ज्यादा वर्षों तक संपत्ति के मालिक की संपत्ति की जानकारी में पार्टी संपत्ति पर काबिज है और सभी तरह के कागज उसके पक्ष में है जो यह साबित करते हैं की दूसरी पार्टी का कब्जा गत 12 वर्ष ही नहीं बल्कि 45 साल से है केस एडवर्स पजेशन के अंतर्गत दूसरी पार्टी को मालिकाना हक के साथ आसानी से डिक्री हो जाएगा


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में प्रॉपर्टी वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी प्रॉपर्टी वकीलों से सलाह पाए


प्रॉपर्टी कानून से संबंधित अन्य प्रश्न