सर मेरे पिताजी रजिस्टर्ड वसीयत कराई ह


सवाल

सर मेरे पिताजी ने एक रजिस्टर्ड वसीयत कराई थी जिस में हम पांच भाईयों का नाम और मेरी माता जी का नाम है और मेरी दो बहने जिनकी शादी कर दी थी और दो भाई है जिन को बेदखल कर दिया था जायदाद से लेकिन अब वह लोग बहुत परेशान कर रहे हैं कोर्ट जाने की धमकी दे रहे हैं क्या सर उसमें कोर्ट से वह कुछ ले सकते हैं

उत्तर (2)


234 votes

क्या आपने अपनी वसीयत को एक्जिक्यूट करा लिया है यदि नहीं तो सर्वप्रथम उसे एक्जिक्यूट करा लें ।
आपने पूछा है कि क्या बे मुकदमे बाजी कर सकते हैं ?
तो इस पर मेरा कहना है कि मुकदमेवाजी कोई भी कर सकता है । कोई झूठे तथ्य का सहारा लेता है वह अंत में मुकदमा हारता है और जो कोई सत्य पर आधारित वाद लाता है वह अंत में विजयी होता है । कोई भी पक्ष किसी दूसरे पक्ष को मुकदमे वाजी करने से रोक नहीं सकता है किंतु वह उसका उचित एवं विधिक रूप से प्रतिवाद प्रस्तुत कर सकता है ।
बिना वसीयत को देखें और अधिक विधिक राय प्रस्तुत करना उचित नहीं है ।


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में प्रॉपर्टी वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी प्रॉपर्टी वकीलों से सलाह पाए


प्रॉपर्टी कानून से संबंधित अन्य प्रश्न