सर मेरी बुआ जी निसंतान पति अलग थीं सरक


सवाल

सर, मेरी बुआ जी जो निसंतान पति से अलग थीं और सरकारी नौकरी करती थीं दूसरे शहर में ,ने एक प्लाट लखनऊ मे मुझे मेरे जन्म के समय 1975 मे गिफ्ट किया था, जिसके पेपर मेरे पिता जी के पास थे, मेरे पिता जी ने उस पर कोई खास ध्यान नहीं दिया.....जब मै करीब 24 साल का हुआ तब मै खुद उस जगह गया वहां पर तब पता चला उस प्लाट को मेरी दूसरी बुआ के लड़के ने नकली कागज बनाकर किसी अन्य को बेच दिया था....मैने जब उससे बात की जिसको बेचा गया था तो उसका कहना है कि वह कुछ नहीं जानता उसने तो रुपये देकर खरीदा है यह बात करीब 14 साल पहले की है, तब बुआ जीवित थीं, अब नही हैं..क्या मेरे पास अभी कोई रास्ता है जमीन वापस लेने का...

उत्तर (2)


73 votes

पहला सवाल यह खड़ा होता है कि आपकी बुआ ने आपको गिफ्ट रजिस्टर्ड किया था या अनरजिस्टर्ड ? दूसरा कि आपने अपने उक्त बुआ जी के मरने के बाद उनके स्थान पर अपना नाम क्यों नहीं दर्ज कराया? यदि डीड रजिस्टर्ड है तब तो उसके आधार पर सारी कार्यवाही को दर्शाते हुए civil court से रिलीफ मांगी जा सकती है।हालांकि शुरू में मेरे द्वारा जो दो सवाल किए हैं उसका उचित जबाब देकर यदि court को संतुष्ट करते हैं तभी ये संभव हो पायेगा।


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में प्रॉपर्टी वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी प्रॉपर्टी वकीलों से सलाह पाए


प्रॉपर्टी कानून से संबंधित अन्य प्रश्न