सर नाम विक्की मेरे पिताजी देहांत चुका


सवाल

सर मेरा नाम विक्की है मेरे पिताजी का देहांत हो चुका हाल ही में मेरी दादी का भी देहांत हो गया है मेरे दादाजी अपनी प्रॉपर्टी में मुझे अपना हिस्सा नहीं देना चाहते हैं प्रॉपर्टी अपने भाई के लड़कों को देना चाहते हैं और प्रॉपर्टी बेचने की भी धमकी देते हैंवह कहते हैं तुम्हारा हिस्सा तुम्हा छोटे बाबा के लड़कों के हिस्से के बराबर होगा जब कि मुझे आधा हिस्सा चाहिए क्या मुझे उस प्रॉपर्टी में आधा हिस्सा मिल सकता है क्योंकि मेरे पिता जी अकेले भाई थे और मैं भी अकेला हूं अगर हां तो मुझे इसके लिए क्या करना होगा जबकि उनकी सेवा मैं कर रहा हूं और वह हमारे साथ ही रहते हैं वह कहते हैं तुम्हारा हिस्सा तुम्हा छोटे बाबा के लड़कों के हिस्से के बराबर होगा जब कि मुझे आधा हिस्सा चाहिए

उत्तर (2)


154 votes

नमस्कार ,

आपको अपने पास के न्यायालय में जाकर एक अच्छे प्रॉपर्टी के वकील से मिलना चाहिए और अपने प्रॉपर्टी के दस्तावेज उन्हें दिखाने चाहिए . यदि यह संपत्ति पुश्तैनी है तो इसमें आपका हक बिल्कुल बनता है . भारतीय संपत्ति के नियम के अनुसार पुश्तैनी संपत्ति में आपके बाबा जितने बच्चे हैं सबका बराबर हिस्सा होगा . और आपके पिताजी का हिस्सा आपको मिलेगा .

आप वकील की सहायता से बंटवारे की याचिका दर्ज करवा दीजिए इससे पहले कि आपके दादा प्रॉपर्टी का विभाजन अपने अनुसार कर दे .

धन्यवाद


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में प्रॉपर्टी वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी प्रॉपर्टी वकीलों से सलाह पाए


प्रॉपर्टी कानून से संबंधित अन्य प्रश्न