सर नमस्ते मैं ग्राम पंचायत आमापारा तह


सवाल

सर नमस्ते, मैं ग्राम पंचायत आमापारा तहसील बैकुण्ठपुर जिला कोरिया का मूल निवासी हु। 1. मेरे दादाजी लोग 3 भाई थे। 2.तीनो को बटवारे में मिली जमीन में रकबा बराबर नही है। 3. मुह जुबानी बटवारे से संतुष्ट थे परन्तु मेरे दादाजी की कब्जे वाली जमीन जिस पर मेरे पिताजी और हम 50 वर्षो से घर कुआँ, 2 पेड़ महुआ सहित निवासरत है वो जमीन मझले वाले दादाजी के खाते में दर्ज हो गया है। उनके वारिसों द्वारा आजतक किसी भी प्रकार से आपत्ति नही जताई गई है। 3. सबसे छोटे वाले दादाजी को बाकियो से ज्यादा जमीन मिली है और उनके कोई वारिस नही है उनके मृत्यु पश्चात उनकी पत्नी के नाम से खाता चल रहा है पर उनकी भी मृत्यु हो चुकी है अर्थात छोटे दादाजी की निःसंतान मृत्यु हो गयी है। जिस पर मझले दादाजी के वारिसो द्वारा खेती की जाती है 4.उक्त कारणों के आधार पर मैं चाहता हु की मेरे दादाजी लोग के जमीन का फिर से बटवारा हो अथवा मेरा 49- 50 वर्षो से कब्जा वाला घर जमीन कुआं है वो हमारे खाते में मिले। 5. उक्त दोनों हेतु मझले दादाजी के वारिसो द्वारा बिल्कुल रुचि नही ली जा रही है। कृपया मार्गदर्शन करें

उत्तर (2)


164 votes

जब भी संपत्ति बंटवारे को लेकर केस फाइल किया जाता है , यह सुनिश्चित करना पड़ता है की जो परिवार बंटवारा करना चाहता है , वह दयाभागा सिस्टम से ताल्लुक रखता है या अन्य किसी सिस्टम जैसे मिताक्षरा स्कूल ऑफ हिंदू फैमिलीज से ताल्लुक रखता है , तो यह सुनिश्चित करने के बाद ही , किस तरीके का कानून लागू होगा यह बताया जा सकता है आपको आपकी मदद करने के लिए .


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में प्रॉपर्टी वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी प्रॉपर्टी वकीलों से सलाह पाए


प्रॉपर्टी कानून से संबंधित अन्य प्रश्न