सर नमस्कार। अगस्त 2012 भूमिस्वामियों आ


सवाल

सर, नमस्कार। यह कि अगस्त 2012 में भूमिस्वामियों ने अपना आवासीय भूखण्ड विक्रय करने हेतु बिना कोई प्रतिफल के मेरे पुत्र को अपना मुख्त्यार आम नियुक्त किया। मेरे पुत्र ने जून 2013 में वह भूखण्ड बिक्रय करा दिया व राशि भूस्वामियों को दिला दी।क्रेता ने रजिस्ट्री का प्रमाणीकरण कराकर बही व खाता खसरा की प्रतिलिपि प्राप्त कर ली। क्रेता पिछले दिनों अपने आवासीय भूखण्ड पर गया तो अन्य पक्ष हाई कोर्ट का ऑर्डर लेकर आ गया और बोला कि यह मेरा है,व कब्ज़ा कर लिया। अब यदि क्रेता पुलिस या कोर्ट में धोखाधड़ी की रिपोर्ट या केस करता है तो क्या मेरे पुत्र को जो मुख्त्यार आम था को दोषारोपित कर सकता है क्या? मेरा पुत्र पूर्णतया निर्दोष है,मैं उसके बचाव हेतु क्या करूँ?कृपया उचित परामर्स देने की कृपा करें। भवदीय, एल पी तिवारी दमोह (मप्र)

उत्तर (2)


117 votes

आपके पुत्र के साथ भू स्वामियों ने मिलकर छल किया है जिसे आप का पुत्र समझ नहीं सका बिना सोचे समझे किसी का मुख्तारनामा आम बनकर बहुत भारी गलती की है भू स्वामियों ने आपके पुत्र को अपना मुख्तारनामा बनाने से पहले अवश्य ही किसी दूसरे व्यक्ति को भूखंड बेच दिया था क्योंकि यदि वह व्यक्ति हाईकोर्ट से स्टे आदेश लेकर आया है तो अवश्य ही उसके पास भूखंड का बैनामा होगा यदि दूसरे वाले व्यक्ति के द्वारा कोई कार्यवाही की जाती है तो आपका भी बेटा आपराधिक षड्यंत्र का दोषी माना जाएगा भले ही उसे पूरे घटनाक्रम की जानकारी ना रही हो आपके बेटे के विरुद्ध व भूखंड स्वामियों के विरुद्ध दूसरा बैनामा बाला व्यक्ति भारतीय दंड संहिता की धारा 420 467 468 120 के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत करा सकता है


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में प्रॉपर्टी वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी प्रॉपर्टी वकीलों से सलाह पाए


प्रॉपर्टी कानून से संबंधित अन्य प्रश्न