सर जी नमस्ते। श्री मान जी मेरे पास मात


सवाल

सर जी नमस्ते। श्री मान जी मेरे पास मात्र 2 डिसमिल जमीन है जिसमें मेरा 50 साल पुश्तैनी मकान बना हुआ है वर्तमान में हमें प्रधानमंत्री आवास मिला है जिसे मैं उसी पुराने मकान में ही निर्माण कर रहा हूं लेकिन मेरा पडोसी जबरदस्ती अपनी भूमि बता कर हडफने का प्रयास कर रहा है और परेशान कर रहा है और स्टे के लिए तहसीलदार के यहां से स्टे आर्डर करवा कर मकान बनाने से रोक लगवाया है मेरे पास 2 ढिसमिल भूमि के अलावा कोई भूमि नहीं है मै गरीब वेसहारा आदमी हू मै और मेरा परिवार बहुत परेशान हू मै क्या करूँ कृपा कर मेरी मदद कीजिए। मेरी गरीब की कोई बात नहीं सुनता है पटवारी कानूनगो तहसीलदार भी मेरी मदद नहीं कर रहे हैं।

उत्तर (2)


280 votes

जमीन से जुड़े जितने भी कागजात आपके पास है जिससे यह साबित हो सके कि जमीन आपकी है संलग्न करते हुए अपने संबंधित थाने में शिकायत करें एक प्रति पुलिस अधीक्षक को भेजें तत्पश्चात न्याय न मिलने पर सभी दस्तावेज को संलग्न करते हुए माननीय उच्च न्यायालय में याचिका दायर करें जिसके लिए एक कुशल अधिवक्ता से मिलकर अपनी सारी परेशानी विस्तार में बताएं और माननीय उच्च न्यायालय की शरण में जाकर अपने अधिकारों की सुरक्षा हेतु अनुरोध करते हुए रिट याचिका दायर करें


अस्वीकरण: उपर्युक्त सवाल और इसकी प्रतिक्रिया किसी भी तरह से कानूनी राय नहीं है क्योंकि यह LawRato.com पर सवाल पोस्ट करने वाले व्यक्ति द्वारा साझा की गई जानकारी पर आधारित है और LawRato.com में प्रॉपर्टी वकीलों में से एक द्वारा जवाब दिया गया है विशिष्ट तथ्यों और विवरणों को संबोधित करें। आप LawRato.com के वकीलों में से किसी एक से प्रतिक्रिया प्राप्त करने के लिए अपने तथ्यों और विवरणों के आधार पर अपनी विशिष्ट सवाल पोस्ट कर सकते हैं या अपनी सवाल के विस्तार के लिए अपनी पसंद के वकील के साथ एक विस्तृत परामर्श बुक कर सकते हैं।


भारत के अनुभवी प्रॉपर्टी वकीलों से सलाह पाए


प्रॉपर्टी कानून से संबंधित अन्य प्रश्न